क्रिकेट

पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहीन अफरीदी ने 'लाला' की बेटी से किया निकाह, देखिए VIDEO

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 3, 2023, 07:45 PM IST

Shaheen Afridi marries Ansha Afridi: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने आज 'लाला' के नाम से मशहूर पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी की बेटी अनशा से निकाह कर लिया। दोनों की सगाई काफी पहले हो गई थी अब दोनों सदा के लिए एक हो गए। सोशल मीडिया पर इनके निकाह की तस्वीरें और वीडियो वायरल हैं।

Image

शाहीन अफरीदी का हुआ निकाह

Photo : Twitter

Shaheen Afridi wedding: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी का शुक्रवार को 'लाला' के नाम से मशहूर पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी की बेटी अनशा के साथ निकाह हो गया। दोनों की पिछले साल सगाई हुई थी। अब कराची में दोनों परिवारों के करीबी सदस्यों और कुछ दिग्गज क्रिकेटरों की मौजूदगी में दोनों का निकाह हुआ।

शाहीन अफरीदी ने पूर्व पाकिस्तानी कप्तान व दिग्गज ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी की बेटी अनशा से निकाह कर लिया है। इनके निकाह समारोह में कई पाकिस्तानी क्रिकेटर भी मौजूद रहे जिसमें मौजूदा पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम भी शामिल रहे। बाबर आजम ने शाहीन को गर्मजोशी से गले लगाया और उनको बधाई दी जिसका वीडियो व तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल है।

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी 22 साल के हैं और उन्होंने 2018 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलना शुरू किया था। उसके बाद से उन्होंने कई बड़े टूर्नामेंट व मैचों में अपना जलवा बिखेरा है।

हालांकि शाहीन अफरीदी अपने करियर में पिछले काफी समय से फिटनेस को लेकर जूझते रहे हैं जिसमें टी20 विश्व कप भी शामिल रहा जहां वो अहम मुकाबले में अंतिम समय पर चोटिल होकर मैदान से बाहर हो गए थे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article