क्रिकेट

VIDEO: पाकिस्तानी क्रिकेटर ने डॉलर से पोंछा पसीना, वीडियो वायरल होते ही लोगों ने ऐसे धो डाला

PAK vs ENG T20 Series, Azam Khan Dollar Controversy: पाकिस्तान का इंग्लैंड दौरा शुरू होने से पहले ही विवाद खड़ा हो गया है। इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मैच से कुछ ही घंटे पहले एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज आजम खान डॉलर से पसीना पोंछते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम भी बोलते सुनाई देते आते हैं। यहां देखिए वीडियो।

Image

आजम खान का वायरल वीडियो (X)

KEY HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तान-इंग्लैंड टी20 सीरीज से पहले विवाद
  • आजम खान ने डॉलर से पोंछा पसीना
  • वायरल वीडियो में बाबर आजम भी नजर आए

PAK vs ENG T20, Azam Khan Controversy: पाकिस्तान क्रिकेट टीम और उसके खिलाड़ी दुनिया के किसी भी कोने में हों, या वो विवाद बनाने का तरीका ढूंढ लेते हैं, या लगता है कि विवाद उनको खोज ही लेता है। इंग्लैंड दौर पर टी20 सीरीज के लिए मौजूद पाकिस्तान क्रिकेट टीम के एक वायरल वीडियो को लेकर विवादों में हैं। टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज आजम खान विवाद में फंस गए जब सोशल मीडिया मंचों पर उन्हें अमेरिकी डॉलर से से पसीना साफ करते हुए देखा गया। इस वीडियो में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम और कुछ अन्य खिलाड़ी भी दिख रहे हैं। पाकिस्तान के क्रिकेट फैंस देश की आर्थिक स्थिति को देखते हुए आजम और अन्य खिलाड़ियों की उनकी असंवेदनशीलता के लिए आलोचना कर रहे हैं।

इस ताजा वीडियो में पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम हंसते हुए पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज मोइन खान के बेटे व मौजूदा विकेटकीपर बल्लेबाज आजम खान से पूछते हैं, "क्या हुआ अब्बा?" आजम इसका जवाब देते हुए कहते हैं, "बहुत गर्मी है।" इस दौरान आजम अपने हाथ में पकड़े डॉलर के नोट से पसीना भी साफ करते हैं जिससे टीम के उनके साथ हंसने लगते हैं।

सोशल मीडिया पर लोगों ने ऐसे धो डाला

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, "पाकिस्तान के खेल इतिहास में कुछ लोगों को छोड़कर, किसी के पास किसी भी तरह का करिश्मा और प्रभाव नहीं है, एक युवा बच्चे के लिए आकांक्षा करने के लिए कुछ भी नहीं है। मौजूदा लोग बस निराशाजनक हैं।"

एक अन्य यूजर ने शिक्षा की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा, "इसलिए हम हमेशा कहते रहते हैं कि बुनियादी शिक्षा जरूरी है, ये लोग दुनिया भर में घूमते हैं लेकिन बुनियादी मानवीय मूल्यों को नहीं सीखते हैं। उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच पर भेजने से पहले उन्हें स्कूल भेजें।" एक प्रशंसक ने लिखा कि जब पाकिस्तानी लोग भोजन की कमी से जूझ रहे थे तब आजम गरीब लोगों का मजाक उड़ा रहे थे।

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच पहला टी20

पाकिस्तान-इंग्लैंड के बीच चार टी20 मैचों की सीरीज का आगाज आज (बुधवार) से होने जा रहा है। पहला टी20 मैच लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। पाकिस्तानी टीम के कप्तान बाबर आजम हैं जबकि मेजबान इंग्लिश टीम के कप्तान जोस बटलर हैं।

(With Bhasha Inputs)

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article