Asian Games: एशियन गेम्स से पहले पाकिस्तान टीम को लगा बड़ा झटका, ये धाकड़ खिलाड़ी टीम से हटीं

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 25, 2023, 07:51 PM IST

Asian Games 2023, Pakistan Women Team: चीन की मेजबानी में 23 सितंबर से एशियन गेम्स की शुरुआत होने वाली है। लेकिन टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले पाकिस्तान महिला टीम को तगड़ा झटका लगा है। टीम की धाकड़ और अनुभवी बल्लेबाज टीम से हट गई हैं। पाक बोर्ड ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।

Asian Games 2023, Pakistan Women Team: आयशा नसीम के समय से पहले संन्यास के बाद पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम को एक और झटका लगा जब पूर्व कप्तान बिस्माह माहरूफ ‘बच्चों के साथ यात्रा नहीं करने’ की एशियाई खेलों की नीति के कारण इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता से हट गईं। पाकिस्तान ने इस तरह आगामी खेलों के लिए अपनी दो शीर्ष खिलाड़ियों को गंवा दिया।

Bismah Maroof

पाकिस्तान महिला टीम की खिलाड़ी। (फोटो- ICC Twitter)

आयोजकों ने प्रतिभागी देशों के खिलाड़ियों को खेलों के लिए अपने बच्चों के साथ यात्रा करने की स्वीकृति देने से इनकार कर दिया है, जिसके बाद बिस्माह ने एशियाई खेलों की टीम का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के महिला क्रिकेट प्रकोष्ठ की प्रमुख तानिया मलिक ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि टीम को एशियाई खेलों में बिस्माह की सेवाएं नहीं मिलेंगी।

End of Feed