आखिरी 6 गेंदों का रोमांच: सांसे अटकी पर हुआ बड़ा उलटफेर, जिंबाब्‍वे ने पाकिस्‍तान को ऐसे किया पस्‍त

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 27, 2022, 08:43 PM IST

Zimbabwe beat Pakistan in T20 World Cup 2022: जिंबाब्‍वे क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्‍ड कप में गुरुवार को बड़ा उलटफेर करते हुए पाकिस्‍तान को आखिरी गेंद पर 1 रन से हरा दिया। पाकिस्‍तान को जीतने के लिए आखिरी ओवर में 11 रन की दरकार थी, लेकिन जिंबाब्‍वे के ब्रेड इवांस ने गजब का ओवर डाला और बड़े उलटफेर को अंजाम दिया। पाकिस्‍तान की मौजूदा टूर्नामेंट में यह लगातार दूसरी हार रही।

KEY HIGHLIGHTS
  • जिंबाब्‍वे ने बड़ा उलटफेर करते हुए पाकिस्‍तान को 1 रन से हरा दिया
  • पाकिस्‍तान की मौजूदा टी20 वर्ल्‍ड कप में यह लगातार दूसरी हार रही
  • पाकिस्‍तान को जीत के लिए आखिरी ओवर में 11 रन की दरकार थी, लेकिन वो नहीं बना पाई

पर्थ: टी20 वर्ल्‍ड कप (T20 World Cup) में गुरुवार को एक और बड़ा उलटफेर देखने को मिला। जिंबाब्‍वे (Zimbabwe Cricket team) ने पर्थ के मैदान में मजबूत पाकिस्‍तान (Pakistan Cricket team) को रोमांचक मुकाबले में 1 रन से मात दी। जिंबाब्‍वे ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 130 रन बनाए। जवाब में पाकिस्‍तान की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 129 रन बना सकी। बाबर आजम (Babar Azam) के नेतृत्‍व वाली पाकिस्‍तान की मौजूदा टूर्नामेंट में यह लगातार दूसरी हार है। इससे पहले रविवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर उसे भारत के हाथों आखिरी गेंद पर चार विकेट की शिकस्‍त झेलनी पड़ी थी। पाकिस्‍तान पर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है।

जिंबाब्‍वे ने पाकिस्‍तान को हराकर बड़ा उलटफेर किया

131 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी पाकिस्‍तान की शुरूआत खराब रही और उसने 36 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे। तब शान मसूद (44) और शादाब खान (17) ने चौथे विकेट के लिए 52 की साझेदारी की। सिकंदर रजा ने फिर शादाब खान और हैदर अली को लगातार दो गेंदों में आउट करके जिंबाब्‍वे की जोरदार वापसी कराई। रजा ने शान मसूद को स्‍टंपिंग कराकर पाकिस्‍तान को छठा झटका दिया। मोहम्‍मद नवाज (22) ने मैच में जान फूंकी और पाकिस्‍तान की दमदार वापसी कराई। पाकिस्‍तान को जीत के लिए अंतिम 6 गेंदों में 11 रन की दरकार थी जबकि चार विकेट शेष थे। चलिए आपको आखिरी 6 गेंदों का हाल बताते हैं कि जिंबाब्‍वे ने कैसे इतने बड़े उलटफेर को अंजाम दिया।

End of Feed