PAK vs IRE, 3 T20Is, 2024 Cricket Schedule in Hindi: आईपीएल के 17वें सीजन के धमाल के बीच पाकिस्तान क्रिकेट टीम आयरलैंड के दौरे पर है। पाकिस्तान और आयरलैंड की टीम सीरीज में तीन मुकाबले खेलेगी। सीरीज का आगाज 10 मई, 2024 को होने जा रहा है। पाकिस्तानी टीम सीरीज में भाग लेने के लिए आयरलैंड पहुंच चुकी है। पाकिस्तानी टीम की कमान बाबर आजम के हाथों में हैं। पाकिस्तान की टीम आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के जरिए अपनी टी20 विश्व कप की तैयारियों को पुख्ता करने के लिए मैदान पर उतरेगी। आयरलैंड ने सीरीज के लिए पॉल स्टर्लिंग की कप्तानी में अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। दोनों टीमें अपनी सबसे अनुभवी टीम के साथ एक दूसरे से दो-दो हाथ करेगी।
पाकिस्तान बनाम आयरलैंड टी20 सीरीज फुल शेड्यूल और लाइव स्ट्रीमिंग
कहां देख सकते हैं पाकिस्तान आयरलैंड टी20 सीरीज का सीधा प्रसारण लाइव स्ट्रीमिंग
भारत में पाकिस्तान और आयरलैंड के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज का भारत में टीवी में लाइव टेलीकास्ट नहीं होगा। लेकिन फैन्स भारत में मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का लुत्फ फैनकोड एप्प पर उठा सकते हैं। पाकिस्तानी टीम के पूरे टूर का लुत्फ उठाने के लिए फैन्स को 69 रुपये पटाने होंगे।पाकिस्तान के आयरलैंड दौरे का कार्यक्रम(Pakistan-Ireland T20 Series Schedule):
10 मई, 2024: पाकिस्तान आयरलैंड पहला टी20, डब्लिन
12 मई, 2024: पाकिस्तान आयरलैंड पहला टी20, डब्लिन
14 मई, 2024: पाकिस्तान आयरलैंड पहला टी20, डब्लिन
