क्रिकेट

IPL 2024, SRH vs LSG: भुवी की गेंद को बाउंड्री पार पहुंचाना चाह रहे थे क्विंटन डी कॉक, नीतीश ने लपका सुपर कैच

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated May 8, 2024, 08:09 PM IST

IPL 2024, SRH vs LSG, Nitish Reddy Brilliant Catch: हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से हुआ। इस मुकाबले में हैदराबाद के युवा खिलाड़ी नीतीश रेड्डी ने शानदार कैच लपका। अब उनका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Image

कैच लेते हुए नीतीश रेड्डी। (फोटो- IPL Twitter)

Photo : Twitter

IPL 2024, SRH vs LSG, Nitish Reddy Brilliant Catch: हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच रोमांचक मुकाबला जारी हो चुका है। इस मुकाबले के पारवरप्ले में ही हैदराबाद के खिलाड़ी ने शानदार कैच पकड़कर मैच को रोमांचक बना दिया। हैदराबाद के युवा बल्लेबाज नीतीश रेड्डी ने क्विंटन डी कॉक का बाउंड्री पर शानदार कैच लपका। क्विंटन डी कॉक भुवी की गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचाना चाह रहे थे, लेकिन इस दौरान बाउंड्री पर खड़े नीतीश ने उनका सुपर कैच पकड़ लिया। अब उनका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

बता दें कि टूर्नामेंट के 57वें मुकाबले में मेहमान टीम लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि, टीम अच्छी शुरुआत करने में असफल रही। टीम को तीसरे ओवर में ही पहला झटका क्विंटन डी कॉक के रूप में लगा। डी कॉक का बल्ला एक बार फिर शांत देखने को मिला। वे हैदराबाद के खिलाफ महज 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

मौजूदा सीजन में ऐसा रहा है डी कॉक का प्रदर्शन

लखनऊ सुपर जायंट्स के स्टार बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक का बल्ला आईपीएल के मौजूदा सीजन में शांत रहा है। क्विंटन डी कॉक ने मौजूदा सीजन में 10 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 136.41 की स्ट्राइक रेट और 26.22 की औसत से कुल 236 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 3 अर्धशतकीय पारी खेली है। वहीं, क्विंटन डी कॉक ने आईपीएल इतिहास में 134.17 की स्ट्राइक रेट से 3145 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 23 अर्धशतक जड़े हैं।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article