पाकिस्तान पुरुष टीम में मचे बवाल के बीच महिला टीम ने दी खुशखबरी, एशिया कप में जीत के साथ आगाज

Pakistan in Women's Asia Cup: पाकिस्तान की महिला टीम ने एशिया कप में शानदार जीत से देश को खुशखबरी दी है। दुबई में खेले गए ग्रुप ए के मुकाबले में पाकिस्तान ने थाईलैंड को 35 रन से हरा दिया।

Pakistan in Women's Asia Cup: जहां एक तरफ पाकिस्तान की पुरुष टीम इंग्लैंड में हार और अंदरूनी बवाल से जूझ रही है, वहीं दूसरी तरफ महिला टीम ने एशिया कप में शानदार जीत से देश को खुशखबरी दी है। दुबई में खेले गए ग्रुप ए के मैच में पाकिस्तान महिला टीम ने थाईलैंड को 35 रन से हराकर टूर्नामेंट में विजयी आगाज किया है। पुरुष टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर 0-2 से टेस्ट सीरीज गंवा चुकी है। पाकिस्तान टीम से 7 खिलाड़ियों को बाहर किया गया है। वहीं हेड कोच सरफराज अहमद और बॉलिंग कोच उमर गुल को हटाया गया है, जबकि कप्तान बाबर आजम बुखार से पीड़ित हैं। ऐसे माहौल में महिला टीम की यह जीत PCB के लिए बड़ी राहत बनकर आई है।

Pakistan Women ICC

महिला एशिया कप में पाकिस्तान का जीत के साथ आगाज (फोटो साभार- ICC/X)

पाकिस्तान ने थाईलैंड को हराया

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया। हालांकि, पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने पावरप्ले में ही 32 रन पर 3 विकेट गंवा दिए। थिपाचा पुथावोंग ने दो ओवर में दो विकेट निकालकर पाकिस्तान को बैकफुट पर धकेल दिया था। लेकिन यहां से ओपनर मुनीबा अली ने मोर्चा संभाला। उन्होंने दबाव में बेहतरीन पारी खेली। सदफ शमास के साथ मिलकर उन्होंने 54 रन की अहम साझेदारी की। सदफ ने 20 रन बनाए। मुनीबा ने 45 गेंदों पर फिफ्टी पूरी की और 54 रन की शानदार पारी खेली। उनकी पारी में कई जबरदस्त चौके देखने को मिले।

End of Feed