क्रिकेट

PAK vs IRE: संन्यास से वापसी के बाद खटाई में पड़ा मोहम्मद आमिर का पहला विदेश दौरा!

पाकिस्तान क्रिकेट टीम में संन्यास से वापसी करने वाले बांए हाथ के पेसर मोहम्मद आमिर का पहला विदेश दौरा खटाई में पड़ सकता है।

Image

मोहम्मद आमिर(साभार PCB)

KEY HIGHLIGHTS
मोहम्मद आमिर को नहीं मिला हैं आयरलैंड का वीजा
पाकिस्तानी टीम रवाना हो चुकी है आयरलैंड
10 मई से शुरू होगी तीन मैच की टी20 सीरीज

लाहौर:हाल ही में संन्यास से वापसी करने वाले पाकिस्तानी तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर का पहला विदेशी दौरा खटाई में पड़ता दिख रहा है। पाकिस्तानी टीम मंगलवार को 10 मई से शुरू होने वाली तीन मैच की टी20 सीरीज के लिए आयरलैंड रवाना हो गई लेकिन आमिर को वीजा नहीं मिल सका था। 32 वर्षीय आमिर ने चार साल लंबे अंतराल के बाद हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 मैच की टी20 सीरीज में वापसी की थी। ऐसे में उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भी पाकिस्तानी टीम में जगह दी गई।

इंग्लैंड के स्थाई नागरिक हैं आमिर

आमिर साल यूनाइटेड किंग्डम के स्थायी निवासी बन गए हैं। उनकी पत्नी नरजिस खातून ब्रिटिश नागरिक हैं। साल 2018 में आमिर आयरलैंड दौरा कर चुके हैं लेकिन इस बार उन्हें वीजा मिलने में देरी हो रही है।

आयरलैंड क्रिकेट बोर्ड के संपर्क में है पीसीबी

आमिर के वीजा मामले में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड लगातार आयरलैंड क्रिकेट बोर्ड के संपर्क में है। बोर्ड का मानना है कि मेहमान टीम के खिलाड़ियों को समय रहते वीजा दिलाने की जिम्मेदारी मेजबान की होती है। पाकिस्तानी टीम मैनेजमेंट के सदस्य मोहम्मद यूसुफ का वीजा भी अटक गया था लेकिन उन्हें टीम के आयरलैंड रवाना होने से ठीक पहले मिल गया। पाकिस्तानी टीम बुधवार को आयरलैंड पहुंचेगी। पीसीबी और मोहम्मद आमिर दोनों को वीजा का बेसब्री से इंतजार है। सीरीज के तीनों मैच 10, 12 और 14 मई को आयरलैंड की राजधानी डब्लिन में खेले जाएंगे।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:

आयरलैंड क्रिकेट टीम:

पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), मार्क अडेर, रॉस अडेर, एंड्रयू बलबर्नी, कर्टिस कैंफर, गैराथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, ग्राहम ह्यूम, बैरी मैक्कार्थी, नील रॉक, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर, बेन व्हाइट, क्रेग यंग।

पाकिस्तान क्रिकेट टीम:

बाबर आजम (कप्तान), अबरार अहमद, आजम खान, फखर जमान, हारिस रऊफ, हसन अली, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद रिजवान, इरफान खान, नसीम शाह, सईम अयूब, सलमान आगा , शादाब खान, शाहीन अफरीदी, उस्मान खान।
Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article