बारिश से प्रभावित मैच में साउथ अफ्रीका ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत पाकिस्तान को हरा दिया। इस जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका की टीम प्वाइंट्स टेबल के टॉप पर पहुंच गई। पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 9 विकेट के नुकसान पर 312 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। अफ्रीका की ओर से कप्तान लोरा वुल्फार्ट ने सर्वाधिक 90 जबकि मारिजान काप ने नाबाद 68 रन की पारी खेली। इन दोनों के अलावा सुन लुस ने 61 रन की पारी खेली।
साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान (साभार-ICC)
लेकिन बारिश के कारण पाकिस्तान को 20 ओवर में 234 रन का संसोधित लक्ष्य दिया गया। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान कभी भी मुकाबले में नहीं दिखा। एक समय तो ऐसा लग रहा था कि बारिश उन्हें एक अंक दिला देगी। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। 20 ओवर का पूरा मैच हुआ जहां पाकिस्तान की टीम 7 विकेट के नुकसान पर 83 रन ही बना पाई।
लोरा वुल्फार्ट एंड कंपनी ने तेजी से ओवर पूरे करने के लिए स्पिन गेंदबाजी का सहारा लिया जो नीति सफल रही। अफ्रीका की ओर से मारिजान काप ने शुरुआत में ही 3 विकेट चटकाकर पाकिस्तान की पारी को तगड़ा झटका दिया। पाकिस्तान के शुरुआती 3 विकेट महज 32 रन पर गिर गए थे। इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गया है, जबकि पाकिस्तान अब टूर्नामेंट आधिकारिक तौर पर टूर्नामेंट से बाहर हो गया है। पाकिस्तान की यह 6 मैच में चौथी हार है, जबकि उसने एक भी मुकाबला नहीं जीता। बाकी के दो मुकाबले बारिश की भेंट चढ़ गया जिसके कारण उन्हें एक-एक प्वाइंट्स मिले।
