पाकिस्तान को जीतना है तो प्लेइंग इलेवन में करना होगा बदलाव, बोले- शाहिद अफरीदी

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 10, 2024, 10:43 PM IST

T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप में लगातार दो हार झेल चुके पाकिस्तान को लेकर शाहिद अफरीदी ने कुछ सलाह दिए हैं। उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान को प्लेइंग इलेवन में बदलाव करना चाहिए।

KEY HIGHLIGHTS
  • प्लेइंग इलेवन में बदलाव करे पाकिस्तान
  • शाहिद अफरीदी ने बाबर को दी सलाह
  • फखर जमां को ऊपर कराएं बल्लेबाजी

T20 World Cup: पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ नाटकीय हार के बाद पाकिस्तान की एकादश में कुछ बदलाव करने का सुझाव दिया है और वह चाहते हैं कि कप्तान बाबर आजम को तीसरे नंबर पर उतारा जाए ताकि फखर जमां पारी का आगाज कर सकें। अमेरिका और भारत से हारने वाली पाकिस्तान की टीम को मंगलवार को यहां करो या मरो के मुकाबले में कनाडा के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगी। अफरीदी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि अब गैरी कर्स्टन और बाबर आजम के लिए कुछ बदलाव करने का समय आ गया है। मैं उस्मान खान की जगह सलमान अली आगा और शादाब खान की जगह अबरार अहमद को टीम में देखना चाहूंगा।’’

cricket news hindi, खेल समाचार, sports news in hindi

शाहिद अफरीदी (साभार-T20 world cup)

बैटिंग ऑर्डर में करे बदलाव

उन्होंने कहा, ‘‘ मेरा मानना है कि फखर जमां को मोहम्मद रिजवान के साथ पारी की शुरुआत करने के लिए बढ़ावा दिया जाना चाहिए जबकि बाबर को तीसरे नंबर पर उतारा जाना चाहिए।’’ अफरीदी ने कहा, ‘‘कुछ कठिन बातचीत और विकल्प आने वाले हैं लेकिन हमें याद रखना चाहिए कि अब भी उम्मीद है। पाकिस्तान अब भी टूर्नामेंट से बाहर नहीं हुआ है।’’

End of Feed