क्रिकेट

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का अनोखा फैसला, टेस्ट कप्तान शान मसूद को दिया नया पद

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एक अनोखा फैसला करते हुए टेस्ट टीम के मौजूदा कप्तान शान मसूद को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और खिलाड़ी मामलों का सलाहकार नियुक्त किया है। जानिए क्या है पूरा मामला।

Image

शान मसूद

Photo : AP

लाहौर: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने अपने टेस्ट कप्तान शान मसूद को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और खिलाड़ी मामलों का सलाहकार नियुक्त किया है। यह पहली बार है जब किसी वर्तमान टेस्ट कप्तान को बोर्ड में किसी अन्य पद पर नियुक्त किया गया है। पीसीबी ने शुक्रवार रात शान की नियुक्ति की घोषणा की।

हालांकि इस बारे में कोई उल्लेख नहीं किया गया है कि क्या शान मौजूदा आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) चक्र में राष्ट्रीय टीम का नेतृत्व करने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट संचालन निदेशक का पद भी संभालेंगे। पीसीबी ने इस पद के लिए विज्ञापन दिया है और आवेदन करने की अंतिम तिथि दो नवंबर है।

इससे पहले पीसीबी ने शान से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट संचालन का नया निदेशक बनने के लिए पूछा था जबकि वह डब्ल्यूटीसी चक्र में भी टीम का नेतृत्व करते रहेंगे।बोर्ड के भीतर चर्चा के बाद शुक्रवार को एक सूत्र ने कहा कि इस बात पर स्पष्ट सहमति थी कि शान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मामलों के विभाग का नेतृत्व करने के लिए सबसे उपयुक्त व्यक्ति हैं।

(भाषा)

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article