टी20 विश्व कप में परिवार साथ ले जाना पाकिस्तानी क्रिकेटरों को पड़ा भारी, अब हो रहा है कुछ ऐसा

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 21, 2024, 05:29 PM IST

Pakistan Cricket News: पाकिस्तान क्रिकेट टीम की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। जब से टी20 विश्व कप 2024 से उनकी टीम बाहर हुई है, खिलाड़ियों पर आफत आ गई है। 20 विश्व कप अभियान के लिए खिलाड़ियों के खिलाफ नाराजगी भरी प्रतिक्रियायें शुरू हो गई हैं जिनकी अपने परिवार को साथ में ले जाने के लिए आलोचना की जा रही है।

KEY HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों की आलोचना
  • टी20 विश्व कप के दौरान परिवारों को ले जाने पर आलोचनाएं
  • पाकिस्तान क्रिकेट टीम विश्व कप से बाहर हो चुकी है

पाकिस्तान के अमेरिका में टी20 विश्व कप अभियान के लिए खिलाड़ियों के खिलाफ नाराजगी भरी प्रतिक्रियायें शुरू हो गई हैं जिनकी अपने परिवार को साथ में ले जाने के लिए आलोचना की जा रही है और विवादों में घिरा क्रिकेट बोर्ड इन ‘अपुष्ट दावों और खबरों’ से निपटने के लिए एक नये मानहानि नियम का इस्तेमाल करने पर विचार कर रहा है। पाकिस्तान न्यूयॉर्क में अपने ग्रुप लीग चरण मैच में भारत और पदार्पण कर रहे अमेरिका से हारकर बाहर हो गया था।

Pakistan Cricket Team

पाकिस्तान क्रिकेट टीम (AP)

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका में करीब 34 खिलाड़ियों, सहयोगी स्टाफ और अधिकारियों के अलावा टीम होटल में 26 से 28 पारिवारिक सदस्य भी मौजूद थे। इन सदस्यों में पत्नियां, बच्चे, माता-पिता और यहां तक कि भाई बहन भी शामिल थे। रिपोर्ट के अनुसार बाबर आजम, हारिस राऊफ, शादाब खान, फखर जमां और मोहम्मद आमिर उन खिलाड़ियों में शामिल थे जिनके परिवार के सदस्य उनके साथ अमेरिका गये थे।

End of Feed