लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम का बदलेगा नाम, जान लीजिए कारण

Gaddafi Cricket Stadium: कराची स्टेडियम के बाद लाहौर के गद्दाफी क्रिकेट स्टेडियम का नाम भी बदला जाएगा। इसके लिए पीसीबी ने एक बैंक से करार किया। हालांकि, इस बात की अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Gaddafi Cricket Stadium: लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम का नाम बदलने वाला है। इसके लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने गद्दाफी स्टेडियम के नामकरण अधिकार को पांच साल की अवधि के लिए बेचने के लिए एक करार किया है। पीसीबी ने यह करार एक निजी बैंक के साथ 1 अरब पाकिस्तानी रुपये के बदले किया। पीसीबी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इस करार की घोषणा नहीं की है, लेकिन सूत्रों की मानें तो यह करार पूरा हो चुका है। कराची के नेशनल स्टेडियम की तरह, गद्दाफी स्टेडियम का नाम भी अब बैंक के नाम पर रखा जाएगा।

cricket news, sports news, sports news hindi, khel samachar,  (76)

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (साभार-PCB)

"इससे पहले कराची स्टेडियम के नामकरण अधिकार का करार एक अरब पाकिस्तानी रुपये में हुआ था लेकिन करार फिर 450 मिलियन डॉलर में ही कर दिया गया। लाहौर में क्रिकेट स्टेडियम का नाम 1974 में लीबियाई नेता मुअम्मर गद्दाफी के नाम पर रखा गया था।

End of Feed