इंग्लैंड के खिलाफ करारी हार पर पीसीबी का एक्शन, कोच सरफराज सहित 7 खिलाड़ियों पर गिरी गाज

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इंग्लैंड के खिलाफ करारी हार के बाद बड़ा एक्शन लेते हुए कोच सहित 7 खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। तीसरे टेस्ट से पहले कोच सरफराज अहमद और उनर गुल सहित 7 खिलाड़ियों को स्वदेश बुला लिया गया है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने सोमवार को अप्रत्याशित फैसला लेते हुए इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और अंतिम टेस्ट से पहले अपनी टेस्ट टीम के सात खिलाड़ियों को स्वदेश वापस बुला लिया और उनकी जगह सात नए खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया। पीसीबी ने बताया कि मोहम्मद रिजवान, इमाम उल हक, सलमान अली आगा, अली उस्मान, आमिर जमाल, मुहम्मद अवैस जफर और खुर्रम शहजाद को टीम से रिलीज कर दिया गया है। बोर्ड ने मुख्य कोच सरफराज अहमद और गेंदबाजी कोच उमर गुल को भी पद से हटा दिया। उनकी जगह क्रमश: माइक हेसन और एश्ले नॉफ्के को नियुक्त किया गया है।

PAKISTAN CRICKET TEAM

पाकिस्तान क्रिकेट टीम (साभार-ICC)

इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स और लॉर्ड्स में खेले गए पहले दो टेस्ट में पाकिस्तान को करारी हार का सामना करना पड़ा था जिसके बाद ये बड़े बदलाव किए गए हैं। तीसरा और अंतिम टेस्ट नौ सितंबर से खेला जाना है। टीम में शामिल किए गए सात नए खिलाड़ी सईम अयूब, अब्दुल्ला फजल, अराफात मिन्हास, साद बेग, मुहम्मद रंधावा, रजाउल्लाह और मुहम्मद इमरान जूनियर हैं।

End of Feed