क्रिकेट

ENG vs PAK Test Series: पाकिस्तान ने किया इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के कार्यक्रम और वेन्यू का ऐलान

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आखिरकार इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैच की घरेलू टेस्ट सीरीज के कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है। दूसरे टेस्ट के वेन्यू में बदलाव किया गया है।

Image

पाकिस्तान क्रिकेट टीम

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • पीसीबी ने किया इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के कार्यक्रम का ऐलान
  • मुल्तान में होगा सीरीज का 7 सितंबर को आगाज
  • सीरीज का तीसरा टेस्ट रावलपिंडी में खेला जाएगा

कराची: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इंग्लैंड के खिताफ खेली जाने वाली तीन मैच की टेस्ट सीरीज की तारीखों और वेन्यू का ऐलान कर दिया। पहले अटकलें लगाई जा रही थी कि चैंपिंयस ट्रॉफी की तैयारी के लिए चल रहे निर्माण कार्यों की वजह से सीरीज का आयोजन अबुधाबी में हो सकता है लेकिन पीसीबी के अध्यक्ष मोहसिन नक़वी ने इस खबर का खंडन कर दिया था कि घर के बाहर कोई टेस्ट नहीं खेला जाएगा। ऐसे में पीसीबी ने मुल्तान और रावलपिंडी में सीरीज के तीन टेस्ट मैच के आयोजन का ऐलान कर दिया।

मुल्तान में खेले जाएंगे सीरीज के पहले दो टेस्ट

मुल्तान में सीरीज के पहले दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे। पहला टेस्ट 7 से 11 अक्तूबर और दूसरा 15 से 19 अक्टूबर के बीच मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। सीरीज के तीसरे और अंतिम टेस्ट का मुकाबला 24 से 28 अक्टूबर तक रावलपिंडी में होगा। पीसीबी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट विभाग ने पुष्टि की कि कराची स्टेडियम में निर्माण कार्य के कारण टेस्ट की मेजबानी नहीं कर पाएगा। इंग्लैंड की टीम इस श्रृंखला के लिए दो अक्टूबर को मुल्तान पहुंचेगी।

पाकिस्तान इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का कार्यक्रम (Pakistan vs England Test Series Schedule)

  1. पहला टेस्ट: सात से 11 अक्टूबर : मुल्तान
  2. दूसरा टेस्ट: 15 से 19 अक्टूबर: मुल्तान
  3. तीसरा टेस्ट: 24 से 28 अक्टूबर : रावलपिंडी

पाकिस्तान दौरे के लिए इंग्लैंड की टीम:

बेन स्टोक्स(कप्तान), रेहान अहमद, गस एटकिंसन, शोएब बशीर,हैरी ब्रूक, ब्राइडन कार्स, जॉर्डन कॉक्स, ज़ैक क्रॉली,बेन डकेट, जोश हल, जैक लीच,ओली पोप, मैथ्यू पॉट्स, जो रूट, जैमी स्मिथ(विकेटकीपर), ओली स्टोन, क्रिस वोक्स।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article