PAK vs WI: 19 साल बाद टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान पहुंचेगी वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम, ऐसा है स्क्वॉड

PAK vs WI: वेस्टइंडीज की टीम 19 साल बाद टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान जा रही है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बताया कि वेस्टइंडीज की टीम 6 जनवरी को इस्लामाबाद पहुंचेगी। इसके बाद 10-12 जनवरी के बीच रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान शाहींस के खिलाफ तीन दिवसीय मैच खेलेगी।

PAK vs WI: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बताया कि वेस्टइंडीज की टीम 6 जनवरी को इस्लामाबाद पहुंचेगी। इसके बाद 10-12 जनवरी के बीच रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान शाहींस के खिलाफ तीन दिवसीय मैच खेलेगी। फिर मुल्तान में पाकिस्तान के साथ लगातार दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे। पहला टेस्ट 17 से 21 जनवरी तक और दूसरा टेस्ट 25 से 29 जनवरी तक होगा।

WI tour of Pakistan 2025

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम का पाकिस्तान दौरा 2025 (Instagram)

वेस्टइंडीज टीम 19 साल बाद टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान आ रही है। इससे पहले नवंबर 2006 में उसने पाकिस्तान में तीन टेस्ट मैच खेले थे। हालांकि, वेस्टइंडीज ने अप्रैल 2018 से अब तक तीन बार पाकिस्तान का दौरा किया है - एकदिवसीय सीरीज के लिए जून 2022 में और दो बार टी20 सीरीज के लिए अप्रैल 2018 व दिसंबर 2021 में।

End of Feed