PAK vs WI 3rd ODI Pitch Report: पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच तीसरे वनडे मैच की पिच रिपोर्ट

PAK vs WI 3rd ODI Pitch Report In Hindi Today Match: आज (12 August 2025) पाकिस्तान और मेजबान वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा व निर्णायक मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच होने वाला ये फाइनल मुकाबला तरुबा में खेला जाएगा। सीरीज इस समय 1-1 की बराबरी पर है और आज जीतने वाली टीम खिताब उठाएगी। यहां हम जानेंगे पाकिस्तान-वेस्टइंडीज तीसरे वनडे मैच की पिच रिपोर्ट और कुछ अन्य दिलचस्प बातें।

KEY HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तान-वेस्टइंडीज वनडे सीरीज 2025
  • आज पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा व फाइनल वनडे मैच
  • अंतिम वनडे मुकाबला तरुबा में खेला जाना है

PAK vs WI 3rd ODI Pitch Report In Hindi Today Match: पाकिस्तान क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम (West Indies vs Pakistan) के बीच आज तीन वनडे मैचों की द्विपक्षीय वनडे अंतरराष्ट्रीय सीरीज का तीसरा व फाइनल वनडे मैच खेला जाएगा। ये मैच तरुबा (Tarouba) में आयोजित होगा। इस तीसरे व अंतिम वनडे मैच के बाद ही निर्णय होगा कि कौन इस सीरीज का खिताब जीतेगा, क्योंकि सीरीज का पहला वनडे पाकिस्तान ने जीता, जबकि दूसरा वनडे मेजबान वेस्टइंडीज ने जीतकर सीरीज को बराबरी पर ला दिया। अब तीसरा वनडे आज तय करेगा कि दोनों टीमों में कौन चैंपियन बनेगा। ये वेस्टइंडीज दौरे पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम का आखिरी मैच भी होगा। तीसरा वनडे मैच भारतीय समय के मुताबिक शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा। आज के मैच में पाकिस्तान वनडे टीम की अगुवाई करेंगे मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) करेंगे। वहीं, वेस्टइंडीज वनडे टीम की कप्तानी शाई होप (Shai Hope) के हाथों में रहेगी।

PAK vs WI 3rd ODI Pitch Report Today Match

पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज तीसरे वनडे मैच की पिच रिपोर्ट

मेजबान वेस्टइंडीज वनडे टीम और मेहमान पाकिस्तान वनडे टीम के बीच आज होने वाले तीसरे व निर्णायक वनडे मैच से पहले आइए जान लेते हैं कि दोनों के वनडे क्रिकेट इतिहास में आंकड़े अब तक कैसे रहे हैं। पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच अब तक 139 वनडे मैच खेले जा चुके हैं। इनमें आंकड़े कांटे के रहे हैं। वेस्टइंडीज ने 72 वनडे मैचों में पाकिस्तान को मात दी है। जबकि पाकिस्तान ने भी 64 वनडे मुकाबलों में वेस्टइंडीज पर जीत हासिल की है। इसके अलावा दिलचस्प पहलू ये है कि दोनों टीमों के बीच 3 मैच टाई भी रह चुके हैं।

End of Feed