PAK Vs SL 2nd T20 Live Score, लाइव स्कोर: पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच दूसरा टी20 चढ़ा बारिश की भेंट, पाकिस्तान की सीरीज में 1-0 की बढ़त बरकरार
PAK Vs SL 2nd T20 Highlights: श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज दाम्बुला में खेला जाना था लेकिन बारिश की वजह से मैच में टॉस भी नहीं हो सका और उसे बगैर कोई गेंद फेंके रद्द करना पड़ा। पाकिस्तान की इस मुकाबले के बाद सीरीज में 1-0 की बढ़त बरकरार है।
PAK Vs SL 2nd T20 Live Score (पाकिस्तान बनाम श्रीलंका आज के मैच का लाइव स्कोरकार्ड ) Pakistan Vs Sri Lanka 2nd T20 Match Today Live Cricket Score Streaming Online and TV Telecast in India:श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज दाम्बुला में खेला जाना है। बारिश की वजह से अबतक टॉस नहीं हो सका है। सीरीज के इसी मैदान पर खेले गए पहले मुकाबले में पाकिस्तान ने 6 विकेट से जीत दर्ज की थी। इस मुकाबले में मेजबान श्रीलंका पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.2 ओवर में 128 रन बना सकी। इसके बाद जीत के लिए मिले 129 रन के लक्ष्य को पाकिस्तान ने 16.4 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। ऐसे में सीरीज का दूसरा मुकाबला श्रीलंका के लिए सीरीज में बने रहने के लिए अहम हो गया था। मैच बारिश की वजह से अबतक शुरू नहीं हो सका है। यहां तक कि टॉस भी नहीं हो सका है। प्रशसंकों को मुकाबले का बेसब्री से इंतजार है। मैच के ताजा स्कोर और मौसम के हाल के लिए यहां जुड़े रहें।
सीरीज के लिए श्रीलंका और पाकिस्तान की टी20 टीमें (Sri Lanka And Pakistan T20 Squads)
श्रीलंका क्रिकेट टीमः दासुन शनाका (कप्तान), पाथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस, कुसल परेरा, धनंजय डी सिल्वा, चैरिथ असलांका, जेनिथ लियानगे, मथीशा पथिराना, नुवान तुषारा, ईशान मलिंगा, डुनिथ वेललागे, महीश थीक्षाना, दुशान हेमंथा, ट्रैवीन मैथ्यू, कामिंडु मेंडिस, वानिंदु हसरंगा और दुशमंथा चमीरा।
पाकिस्तान क्रिकेट टीमः सलमान आगा (कप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, फहीम अशरफ, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, उस्मान तारिक, शादाब खान, उस्मान खान, फखर जमान, ख्वाजा नफे, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा और मोहम्मद वसीम जूनियर।
