PAK vs SL 1st T20 Live Score Streaming Online: मेजबान श्रीलंका क्रिकेट टीम और मेहमान पाकिस्तान क्रिकेट टीम (Pakistan vs Sri Lanka) के बीच आज 2026 की पहली टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज शुरू होने जा रही है। पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमें आज पहले टी20 मैच (SL vs PAK 1st T20I) में टकराएंगी, मुकाबला श्रीलंका के दांबुला (Dambulla) में आयोजित होने जा रहा है। अगले महीने से आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) की मेजबानी भारत और श्रीलंका मिलकर करने वाले हैं इसलिए ये सीरीज इन दोनों टीमों के लिए काफी अहम होने वाली है। पाकिस्तान-श्रीलंका टी20 सीरीज में श्रीलंका टी20 टीम की कप्तानी दासुन शनाका (Dasun Shanaka) करेंगे। जबकि पाकिस्तान टी20 टीम की कमान सलमान आगा (Salman Agha) के हाथों में है। आइए जानते हैं इन दोनों टीमों के आंकड़े और भारत में कब व कहां देख सकते हैं पाकिस्तान-श्रीलंका पहला टी20 मैच।
आज शुरू होने वाली पाकिस्तान-श्रीलंका टी20 सीरीज से पहले आइए जान लेते हैं कि इन दोनों टीमों का टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आमने-सामने का ट्रैक रिकॉर्ड कैसा रहा है। श्रीलंका और पाकिस्तान की टीमें अब तक टी20 क्रिकेट इतिहास में 27 मैचों में आमने-सामने आ चुकी हैं। इन मुकाबलों में पाकिस्तान ने 16 बार पाकिस्तान को मात दी है। जबकि श्रीलंकाई क्रिकेट टीम ने 11 बार पाकिस्तान को हराने में सफलता हासिल की है। मौजूदा सीरीज श्रीलंकाई जमीन पर होने जा रही है। श्रीलंका में इन दोनों टीमों के बीच आज तक 6 टी20 मैच हुए हैं, जिसमें 4 मैच मेजबान श्रीलंकाई टीम ने जीते हैं। वहीं, पाकिस्तान यहां सिर्फ 2 मुकाबलों में जीत दर्ज कर सका है।
पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहला टी20 मैच कब और कहां होगा? (PAK vs SL 1st T20 Venue)
पाकिस्तान क्रिकेट टीम और श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच पहला टी20 मैच आज (7 जनवरी 2026, बुधवार) को दांबुला के रंगीरी दांबुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पर आयोजित होने जा रहा है।
श्रीलंका-पाकिस्तान पहला टी20 मैच कितने बजे शुरू होगा? (PAK vs SL 1st T20I Match Timing)
मेजबान श्रीलंका और मेहमान पाकिस्तान की टीमों के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच आज भारतीय समय के मुताबिक शाम 7:00 बजे से शुरू होगा। मैच का टॉस शाम 6:30 बजे होगा।
पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज के पहले मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Pakistan vs Sri Lanka 1st T20 Match Live Streaming)
पाकिस्तान-श्रीलंका के बीच पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग आप भारत में फैनकोड के ऐप और वेबसाइट पर देख सकेंगे।
पाकिस्तान और श्रीलंका की टी20 टीमें (Pakistan And Sri Lanka T20 Squads)
पाकिस्तान टी20 टीमः सलमान अली आगा (कप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा नफे, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, उस्मान तारिक, शादाब खान और उस्मान खान।
श्रीलंका टी20 टीमः दासुन शनाका (कप्तान), पाथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस, कुसल परेरा, धनंजय डी सिल्वा, चैरिथ असलांका, जेनिथ लियानगे, कामिंडु मेंडिस, वानिंदु हसरंगा, दुशमंथा चमीरा, मथीशा पथिराना, नुवान तुषारा, ईशान मलिंगा, डुनिथ वेललागे, महीश थीक्षाना, दुशान हेमंथा और ट्रैवीन मैथ्यू।
श्रीलंका बनाम पाकिस्तान पहले टी20 मैच का भारत में टीवी पर सीधा प्रसारण कहां देखें? (SL vs PAK 1st T20 Match TV Live Telecast In India)
श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच आज होने वाले पहले टी20 मुकाबले का भारत में कहीं भी टीवी पर प्रसारण नहीं होने जा रहा है। इस मैच की सिर्फ लाइव स्ट्रीमिंग आप फैनकोड पर देख सकेंगे।
