PAK vs NZ: टी20 में नई ओपनिंग जोड़ी के साथ उतरेगी पाकिस्तान की टीम, बाबर की पोजिशन में होगाा बदलाव

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 10, 2024, 07:20 PM IST

Pakistan vs New Zealand T20: न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जाने वाली टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम में एक बड़ा बदलाव होने वाला है। टीम अपने ओपनिंग पेयर को बदल सकती है।

PAK vs NZ: पाकिस्तानी टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 श्रृंखला में नयी सलामी जोड़ी के साथ उतर सकती है जिसमें बाबर आजम की जगह युवा सईम अयूब और मोहम्मद रिजवान पारी का आगाज करेंगे ।आकलैंड से मिली रिपोर्ट के अनुसार टीम प्रबंधन ने नेट पर नयी गेंद से सईम और रिजवान से बल्लेबाजी कराई जबकि बाबर और फखर जमां ने दूसरे नेट पर स्पिनरों को खेला है।

Babar Axam Mohammed Rizwan Pakistan vs New Zealand

बाबर आजम (फोटो- ICC Twitter)

टी20 प्रारूप में बाबर और रिजवान की जोड़ी कामयाब रही है लेकिन नये कप्तान शाहीन शाह अफरीदी, नये हाई परफार्मेंस कोच यासिर अराफात और टीम निदेशक मोहम्मद हफीज न्यूजीलैंड के खिलाफ 12 जनवरी से शुरू हो रही पांच मैचों की श्रृंखला में कुछ नया आजमाना चाहते हैं ।

End of Feed