LIVE

Pakistan vs New Zealand World Cup 2023: वॉर्म-अप मैच में पाकिस्तान के बल्लेबाजों का दिखा दम, न्यूजीलैंड के सामने 346 रन का लक्ष्य

Pakistan vs New Zealand World Cup 2023: वॉर्म-अप मैच में पाकिस्तान के बल्लेबाजों का दिखा दम, न्यूजीलैंड के सामने 346 रन का लक्ष्य

Pakistan vs New Zealand World Cup 2023: वॉर्म-अप मैच में पाकिस्तान के बल्लेबाजों का दिखा दम, न्यूजीलैंड के सामने 346 रन का लक्ष्य

Pakistan vs New Zealand World Cup 2023: मोहम्मद रिजवान के शानदार 103 रन और कप्तान बाबर आजम की 80 रन की पारी की बदौलत पाकिस्तान ने अपने पहले वॉर्म-अप मैच में 5 विकेट के नुकसान पर 345 रन बनाए। रिजवान 103 रन की पारी खेलकर रिटायर्ड हर्ट हुए। इन दोनों के अलावा युवा बल्लेबाज सउद शकील ने विस्फोटक अंदाज से बल्लेबाजी करते हुए 53 गेंद पर 75 रन की पारी खेली।

SEPT 29, 2023 18:42 IST

PAK vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड के सामने 346 रन का लक्ष्य

मोहम्मद रिजवान के 103 रन, और सउद शकील के विस्फोटक 75 रन की पारी के दम पर पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड के सामने 346 रन का लक्ष्य रखा है। शकील के अलावा कप्तान बाबर आजम ने 80 रन की बेहतरीन पारी खेली।
SEPT 29, 2023 17:51 IST

PAK vs NZ Live Score: रिजवान के शतक से मजबूत पाकिस्तान

विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान के शानदार 103 रन की पारी के दम पर पाकिस्तान की टीम 300 रन के करीब है। पाकिस्तान ने 43 ओवर के बाद 4 विकेट के नुकसान पर 272 रन बना लिए हैं। रिजवान के अलावा बाबर आजम ने 80 रन की पारी खेली।
SEPT 29, 2023 16:51 IST

PAK vs NZ Live Score: बाबर और रिजवान ने संभाला

बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान के बीच तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हुई। इस साझेदारी के दम पर पाकिस्तान ने मैच में वापसी कर ली है।
SEPT 29, 2023 15:29 IST

PAK vs NZ Live Score: बारिश ने बिगाड़ा खेल

हैदराबाद में बारिश हो रही है, जिस कारण वॉर्म-अप मुकाबला रोक देना पड़ा है। खेल रोके जाने तक पाकिस्तान ने 2 विकेट के नुकसान पर 80 रन बना लिए हैं। बाबर आजम 36 और बाबर आजम 20 रन बनाकर खेल रहे हैं।
SEPT 29, 2023 15:16 IST

PAK vs NZ Live Score: अर्धशतक के करीब बाबर

बाबर आजम की अच्छी बल्लेबाजी वॉर्म-अप मैच में भी जारी है। वह 36 रन के स्कोर पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। पाकिस्तान ने शुरुआती दो झटके खाने के बाद अच्छी वापसी की है और 18 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 80 रन बना लिए हैं।
SEPT 29, 2023 14:52 IST

PAK vs NZ Live Score: पाकिस्तान ने अपने ओपनर का विकेट गंवा दिया

पाकिस्तान ने अपने ओपनर का विकेट गंवा दिया है। इमाम के बाद अब युवा बल्लेबाज शफीक भी आउट हो गए हैं। उन्हें 14 रन के निजी स्कोर पर सेंटनर ने आउट किया।
SEPT 29, 2023 14:34 IST

PAK vs NZ Live Score: बाबर और शफीक पर जिम्मेदारी

इमाम का विकेट जल्दी गंवाने के बाद कप्तान बाबर आजम और अब्दुल्ला शफीक पर टीम को अच्छे स्कोर तक ले जाने की बड़ी जिम्मेदारी है। दोनों संभल कर बल्लेबाजी कर रहे हैं। 8.3 ओवर बाद टीम का स्कोर 30 रन हो गया है।
SEPT 29, 2023 14:13 IST

PAK vs NZ Live Score: तीसरे ही ओवर में पाकिस्तान को झटका

मैच हेनरी ने इमाम उल हक को 1 रन के निजी स्कोर पर आउट किया। बाबर आजम बल्लेबाजी करने आए हैं।
SEPT 29, 2023 13:47 IST

PAK vs NZ Live Score: आज के मैच में नहीं उतरेंगे केन विलियमसन

आज के वॉर्म-अप मुकाबले में केन विलियमसन नहीं उतरेंगे। आपको बता दें कि वह इंजरी से लौट रहे हैं और टीम उनको लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहती है।
SEPT 29, 2023 13:45 IST

PAK vs NZ Live Score: ये है न्यूजीलैंड की बैटिंग और फील्डिंग इलेवन

विल यंग, ​​डेवॉन कॉन्वे, केन विलियमसन, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर/कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, मार्क चैपमैन, ईश सोढ़ी, ट्रेंट बोल्ट, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन
SEPT 29, 2023 13:43 IST

PAK vs NZ Live Score: ये है पाकिस्तान की बैटिंग और फील्डिंग इलेवन

इमाम-उल-हक, फखर जमान, बाबर आजम (कप्तान), अब्दुल्ला शफीक, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), इफ्तिखार अहमद, सऊद शकील, आगा सलमान, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम जूनियर, हसन अली, उसामा मीर
SEPT 29, 2023 13:37 IST

PAK vs NZ Live Score: पाकिस्तान करेगा पहले बल्लेबाजी

पाकिस्तान की टीम टॉस जीतकर वॉर्म-अप मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करेगी।
SEPT 29, 2023 13:22 IST

PAK vs NZ Live Score: इंजरी के बाद एक्शन में होंगे केन विलियमसन

इंजरी के लंबे वक्त बाद केन विलियमसन बल्ला थामे नजर आएंगे। आईसीसी इवेंट में न्यूजीलैंड टीम ने पिछले कुछ सालों से लगातार अच्छा किया है।
SEPT 29, 2023 13:18 IST

PAK vs NZ Live Score: पाकिस्तान का स्क्वॉड

इमाम-उल-हक, फखर जमान, अब्दुल्ला शफीक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), इफ्तिखार अहमद, सऊद शकील, आगा सलमान, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद वसीम जूनियर, हारिस रउफ, हसन अली, उसामा मीर
SEPT 29, 2023 13:13 IST

PAK vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड का वर्ल्ड कप स्क्वॉड

विल यंग, ​​डेवॉन कॉन्वे, केन विलियमसन (कप्तान), डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, जिमी नीशम, मिचेल सेंटनर, मार्क चैपमैन, ईश सोढ़ी, टिम साउथी, ट्रेंट बोल्ट, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन
SEPT 29, 2023 12:34 IST

PAK vs NZ Live Score: वर्ल्ड कप में दोनों टीम का पहला मुकाबला

न्यूजीलैंड की टीम वर्ल्ड कप का ओपनिंग मैच इंग्लैंड के साथ खेलेगी और अपने वर्ल्ड कप 2023 अभियान की शुरुआत करेगी, जबकि पाकिस्तान की टीम 6 अक्टूबर को नीदरलैंड से भिड़ेगी।
SEPT 29, 2023 12:28 IST

PAK vs NZ Live Score: रैंकिंग में कहां है दोनों टीमें

रैंकिंग में पाकिस्तान का पलड़ा भारी है। पाकिस्तान की टीम नंबर 2 पर है तो न्यूजीलैंड की टीम छठे नंबर पर काबिज है।
SEPT 29, 2023 12:21 IST

PAK vs NZ Live Score: एशिया कप में हार कर आई है पाकिस्तान

पाकिस्तान टीम की बात करें तो एशिया कप में उसे करारी हार का सामना करना पड़ा। टीम को भारत और श्रीलंका दोनों ने हराया था।
SEPT 29, 2023 12:06 IST

PAK vs NZ Live Score: बांग्लादेश को हारकर पहुंची है न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड की टीम यहां बांग्लादेश को हराकर यहां पहुंची है। लॉकी फर्ग्यूसन की कप्तानी में उसने बांग्लादेश की टीम को 2-0 से हराया था।
SEPT 29, 2023 11:44 IST

PAK vs NZ Live Score: कब शुरू होगा मुकाबला

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच यह मुकाबला दोपहर 2 बजे शुरू होगा। वर्ल्ड कप से पहले अपनी क्षमता को आजमाने का यह एक बेहतरीन मंच है।