PAK vs NZ 1st ODI: डेरिल मिचेल ने पाकिस्तानी गेंदबाजों के छक्के छुड़ाए, जड़ा शानदार शतक

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Apr 27, 2023, 09:27 PM IST

Pakistan vs New Zealand 1st ODI: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में आज न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी और कीवी टीम की तरफ से उनके धाकड़ बल्लेबाज डेरिल मिचेल ने शानदार शतक जड़कर फिर साबित कर दिया कि वो मौजूदा समय में उनकी टीम के सर्वश्रेष्ठ वनडे बल्लेबाजों में से हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे
  • न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिचेल का शानदार शतक
  • रावलपिंडी में कीवी बल्लेबाज मिचेल का धमाल

PAK vs NZ 1st ODI, Daryl Mitchell century: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच आज वनडे सीरीज का आगाज हो गया। पहले वनडे मैच में पाकिस्तानी टीम ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। रावलपिंडी में हो रहे पहले वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 288 रनों का स्कोर खड़ा किया, और ये मुमकिन हो सका उनके धाकड़ खिलाड़ी डेरिल मिचेल की वजह से जिनके बल्ले से शानदार शतक निकला।

PAK vs NZ 1st ODI, Daryl Mitchell scores century against Pakistan in Rawalpindi

डेरिल मिचेल का शानदार शतक (AP)

आईपीएल में खेल रहे अपने कई स्टार खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में खेल रही न्यूजीलैंड की टीम ने चेड बोवेस के रूप में अपना पहला विकेट 48 रन पर गंवा दिया था। लेकिन इसके बाद डेरिल मिचेल ने मोर्चा संभाला और टीम के अनुभवी खिलाड़ी होने के नाते जिम्मेदारी संभालते हुए शानदार शतक जड़ डाला।

End of Feed