PAK Vs ENG 1st T20 Match LIVE Telecast: पाकिस्तान वर्सेस इंग्लैंड पहला टी20 मैच का सीधा लाइव प्रसारण, देखें आज के मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट

PAK Vs ENG 1st T20 Match Today, Pakistan Banaam England First T20i LIVE TV Telecast Channel in India: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेली जाने वाली चार मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार (22 मई 2024) को खेला जाने वाला है। टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले ये सीरीज बेहद जरूरी है। इसे भारत में आसानी से देखा जा सकता है।

Pakistan Vs England 1st T20 LIVE TV Telecast Channel in India: टी20 विश्व कप में अब कुछ ही दिन बचे हैं, इंग्लैंड और पाकिस्तान आगामी टूर्नामेंट के लिए अपनी तैयारियों को दुरुस्त करना चाहेंगे। दोनों ताकतवर टीमें आज से शुरू होने वाली चार मैचों की टी20 सीरीज में एक-दूसरे का सामना करने के लिए तैयार हैं।इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने आखिरी बार पिछले साल टी20 सीरीज खेली थी और वेस्टइंडीज से 2-3 से हार गई थी। वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान क्रिकेट टीम आयरलैंड के खिलाफ 2-1 से टी20 सीरीज जीतकर आ रही है।

PAK VS ENG LIVE.

पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड लाइव टेलीकास्ट

खेल के सबसे छोटे प्रारूप में इंग्लैंड का पाकिस्तान के खिलाफ शानदार ट्रैक रिकॉर्ड है। इन दोनों टीमों ने अब तक कुल 29 टी20 मैच खेले हैं। इंग्लैंड ने 19 मैच जीते हैं, जबकि पाकिस्तान ने नौ मैच जीते हैं और एक मैच रद्द कर दिया गया था।

End of Feed