क्रिकेट

PAK Vs ENG 1st T20 Match LIVE Telecast: पाकिस्तान वर्सेस इंग्लैंड पहला टी20 मैच का सीधा लाइव प्रसारण, देखें आज के मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट

PAK Vs ENG 1st T20 Match Today, Pakistan Banaam England First T20i LIVE TV Telecast Channel in India: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेली जाने वाली चार मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार (22 मई 2024) को खेला जाने वाला है। टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले ये सीरीज बेहद जरूरी है। इसे भारत में आसानी से देखा जा सकता है।

Image

पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड लाइव टेलीकास्ट

Pakistan Vs England 1st T20 LIVE TV Telecast Channel in India: टी20 विश्व कप में अब कुछ ही दिन बचे हैं, इंग्लैंड और पाकिस्तान आगामी टूर्नामेंट के लिए अपनी तैयारियों को दुरुस्त करना चाहेंगे। दोनों ताकतवर टीमें आज से शुरू होने वाली चार मैचों की टी20 सीरीज में एक-दूसरे का सामना करने के लिए तैयार हैं।इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने आखिरी बार पिछले साल टी20 सीरीज खेली थी और वेस्टइंडीज से 2-3 से हार गई थी। वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान क्रिकेट टीम आयरलैंड के खिलाफ 2-1 से टी20 सीरीज जीतकर आ रही है।

खेल के सबसे छोटे प्रारूप में इंग्लैंड का पाकिस्तान के खिलाफ शानदार ट्रैक रिकॉर्ड है। इन दोनों टीमों ने अब तक कुल 29 टी20 मैच खेले हैं। इंग्लैंड ने 19 मैच जीते हैं, जबकि पाकिस्तान ने नौ मैच जीते हैं और एक मैच रद्द कर दिया गया था।

पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड पहला टी20 मैच कब है? (ENG vs PAK 1st T20 Date and Time)

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच पहला मैच 22 मई, बुधवार को रात को 11 बजे खेला जाएगा।

पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड पहला टी20 मैच कहां खेला जा रहा है? ( ENG vs PAK 1st T20 Venue)

पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड पहला टी20 मैच इंग्लैंड के हैडिंग्ले ओवल में में खेला जा रहा है।

पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड पहला टी20 मैच भारत में टीवी पर कैसे देखें लाइव (ENG vs PAK 1st T20 Live Telecast in India)

भारत में इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान टी20 सीरीज का कोई टीवी प्रसारण नहीं होगा।

पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड पहला टी20 मैच भारत में मोबाइल पर कैसे देखें लाइव (ENG vs PAK 1st T20 Live Streaming in India)

भारत में इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान टी20 सीरीज का कोई टीवी प्रसारण नहीं होगा। लेकिन भारत में प्रशंसक पास के साथ फैनकोड ऐप पर गेम की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। फैंस सोनी लिव एप पर भी इसकी स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।

दोनों टीमों के स्क्वॉड (PAK vs ENG Squad)

इंग्लैंड टीम: जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), फिल सॉल्ट, विल जैक्स, जॉनी बेयरस्टो, हैरी ब्रुक, मोइन अली, सैम कुरेन, क्रिस जॉर्डन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, रीस टॉपले, मार्क वुड, बैन डकेट, लियाम लिविंगस्टोन, टॉम हार्टले।

पाकिस्तान टीम: मोहम्मद रिजवान, सैम अयूब, बाबर आजम (कप्तान), फखर जमान, आजम खान (विकेटकीपर), इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, मोहम्मद आमिर, नसीम शाह, शादाब खान, हसन अली, अबरार अहमद , अब्बास अफरीदी, इरफान खान, उस्मान खान, आगा सलमान

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article