PAK vs ENG Dream11 Prediction, Pakistan vs England Playing XI: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला मंगलवार से खेला जाएगा। इस सीरीज के पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को एक पारी और 47 रनों से हराया था और वह सीरीज में 1-0 से आगे है। दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स की वापसी हुई है। पाकिस्तान टीम के पास सीरीज में बने रहने का आखिरी मौका है, लेकिन टीम के सेलेक्शन ने अलग तरह का विवाद खड़ा कर दिया।
पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड ड्रीम इलेवन टीम (साभार-TNN)
बाबर सहित चार खिलाड़ी बाहर
पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने अभी तक प्लेइंग इलेवन की घोषणा नहीं की है, लेकिन उसने अपने स्क्वॉड में बाबर आजम, शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह जैसे खिलाड़ी को बाहर रखा है। ये खिलाड़ी भले ही फॉर्म में न हो लेकिन अपने प्रदर्शन से मैच बदलना का माद्दा रखते हैं। ऐसे में शान मसूद के सामने दोहरी चुनौती है। इन खिलाड़ियों की अनुपस्थिति में अगर पाकिस्तान अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाता है तो टीम मैनेजमेंट के फैसले पर कई बड़े सवाल उठने तय हैं।
ऐसे में पाकिस्तान टीम प्लेइंग इलेवन चुनने में किसी तरह की कोताही नहीं बरतेगी। दूसरी तरफ पहले टेस्ट के मुकाबले इंग्लैंड की टीम और भी मजबूत हुई है। टीम में स्थाई कप्तान और दिग्गज ऑलराउंडर बेन स्टोक्स की वापसी हुई है जबकि गेंदबाजी में मैथ्यू पोट्स को शामिल किया गया है। आइए मैच से पहले ड्रीम इलेवन टीम चुनते हैं।
इंग्लैंड और पाकिस्तान मैच की ड्रीम इलेवन टीम (PAK vs ENG Dream 11 Team)
विकेटकीपर- मोहम्मद रिजवान
बैटर- शान मसूद, सऊद शकील, हैरी ब्रूक, जो रूट, बेन डकेट
ऑलराउंडर- आगा सलमान, आमेर जमाल, बेन स्टोक्स
गेंदबाज- जैक लीच, मैथ्यू पोट्स
इंग्लैंड और पाकिस्तान मैच की ड्रीम इलेवन टीम का कप्तान और उप-कप्तान
कप्तान- जो रूट
उप-कप्तान- मोहम्मद रिजवान
