PAK vs AUS 1st ODI Live Score Streaming: भारत में कब और कहां देखें पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया का पहला वनडे मैच, लाइव स्कोर

PAK vs AUS 1st ODI Live Score Streaming Online: आज (30 May 2026) को पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैच की अंतरराष्ट्रीय वनडे सीरीज का पहला क्रिकेट मैच खेला जा रहा है। मेजबान पाकिस्तान और मेहमान ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच रावलपिंडी में खेला जा रहा है। पाकिस्तान-ऑस्ट्रेलिया पहले वनडे मैच का लाइव स्कोर और लाइव स्ट्रीमिंग भारत में कब व कहां देख सकते हैं, कैसी हैं दोनों टीमें, सब कुछ यहां जानें।

PAK vs AUS 1st ODI Live Score Streaming Online In Hindi: पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज खेली जा रही है। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम पाकिस्तान के दौरे पर है जहां वो मेजबान पाकिस्तान के खिलाफ (Pakistan vs Australia) आज पहला वनडे मुकाबला खेलने मैदान पर उतरी है। पाकिस्तान की टीम ने इस साल की शुरुआत में अपने होम ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की T20 सीरीज में 3-0 से शानदार जीत हासिल की थी। अब इस मुकाबले के बाद पाकिस्तान पूरी मजबूती से इस सीरीज में उतर रही है। पाकिस्तान वनडे टीम की कमान शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Shah Afridi) के हाथों में है। जबकि मेहमान ऑस्ट्रेलियाई वनडे टीम की कप्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिस (Josh Inglis) कर रहे हैं। आइए अब जानते हैं पाकिस्तान-ऑस्ट्रेलिया पहला वनडे मैच कब और कहां खेला जाएगा, मैच का समय, भारत में इसका प्रसारण, लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव स्कोर कहां देख सकते हैं।

Pak vs Aus

पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला वनडे

कब और किस समय खेला जाएगा पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला वनडे मैच? (PAK vs AUS 1st ODI Date And Time)

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 वनडे मैचों की इस सीरीज का पहला मुकाबला आज पाकिस्तान के समयानुसार शाम 4:30 बजे और भारतीय समयानुसार शाम 5:00 बजे से खेला जाएगा। इस मैच का टॉस पाकिस्तान समयानुसार शाम 4:00 बजे और भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे हुआ। मुकाबले का टॉस पाकिस्तान ने जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

End of Feed