PAK vs AUS 1st ODI Live Score Streaming Online In Hindi: पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज खेली जा रही है। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम पाकिस्तान के दौरे पर है जहां वो मेजबान पाकिस्तान के खिलाफ (Pakistan vs Australia) आज पहला वनडे मुकाबला खेलने मैदान पर उतरी है। पाकिस्तान की टीम ने इस साल की शुरुआत में अपने होम ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की T20 सीरीज में 3-0 से शानदार जीत हासिल की थी। अब इस मुकाबले के बाद पाकिस्तान पूरी मजबूती से इस सीरीज में उतर रही है। पाकिस्तान वनडे टीम की कमान शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Shah Afridi) के हाथों में है। जबकि मेहमान ऑस्ट्रेलियाई वनडे टीम की कप्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिस (Josh Inglis) कर रहे हैं। आइए अब जानते हैं पाकिस्तान-ऑस्ट्रेलिया पहला वनडे मैच कब और कहां खेला जाएगा, मैच का समय, भारत में इसका प्रसारण, लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव स्कोर कहां देख सकते हैं।
कब और किस समय खेला जाएगा पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला वनडे मैच? (PAK vs AUS 1st ODI Date And Time)
पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 वनडे मैचों की इस सीरीज का पहला मुकाबला आज पाकिस्तान के समयानुसार शाम 4:30 बजे और भारतीय समयानुसार शाम 5:00 बजे से खेला जाएगा। इस मैच का टॉस पाकिस्तान समयानुसार शाम 4:00 बजे और भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे हुआ। मुकाबले का टॉस पाकिस्तान ने जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
पाकिस्तान-ऑस्ट्रेलिया पहला वनडे मैच कहां खेला जा रहा है? (PAK vs AUS 1st ODI Venue)
तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में मेजबान पाकिस्तान और मेहमान ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी में हो रही है।
पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले वनडे मैच को भारत में टीवी पर कहां देख सकते हैं? (Where To Watch PAK vs AUS ODI Match On TV In India)
पाकिस्तान-ऑस्ट्रेलिया पहले वनडे मैच का भारत में टीवी प्रसारण किसी भी चैनल पर नहीं होने जा रहा है। इस मैच के लाइव स्कोर के लिए आप हमारी वेबसाइट पर पल-पल के अपडेट्स के लिए जुड़ सकते हैं। यू-ट्यूब में स्पोर्ट्स टीवी पर इसका सीधा प्रसारण हो रहा है।
भारत में कब और कहां देख सकते हैं पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले वनडे मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग? (Where To Watch AUS vs PAK ODI Match Live Streaming In India)
मेहमान ऑस्ट्रेलियाई वनडे टीम और मेजबान पाकिस्तान वनडे टीम के बीच हो रहे पहले वनडे मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग भारत में आप किसी App पर नहीं देख सकेंगे। इसकी लाइव स्ट्रीमिंग संभावित रूप से आप यू-ट्यूब पर देख सकेंगे।
पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11 (Pakistan And Australia Playing-11)
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11: मैथ्यू शॉर्ट, एलेक्स कैरी, जोश इंग्लिस (w/c), मार्नस लाबुशेन, कैमरन ग्रीन, मैट रेनशॉ, ओलिवर पीक, नाथन एलिस, तनवीर संघा, बिली स्टेनलेक, मैथ्यू कुहनेमैन
पाकिस्तान की प्लेइंग-11: साहिबजादा फरहान, माज़ सदाकत, बाबर आज़म, गाजी गोरी (विकेटकीपर), सलमान आगा, अब्दुल समद, शादाब खान, अराफात मिन्हास, शाहीन अफरीदी (कप्तान), हारिस रऊफ, अबरार अहमद
