LIVEPakistan vs Afghanistan Highlights: अफगानिस्तान ने किया सबसे बड़ा उलटफेर, इंग्लैंड के बाद पाकिस्तान को रौंदा

Pakistan vs Afghanistan Highlights: अफगानिस्तान ने किया सबसे बड़ा उलटफेर, इंग्लैंड के बाद पाकिस्तान को रौंदा
Pakistan vs Afghanistan World Cup 2023 Highlights(पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान विश्व कप मैच क्रिकेट स्कोर का सीधा प्रसारण): अफगानिस्तान की टीम ने मौजूदा वर्ल्ड कप में एक बार फिर बड़ा उलटफेर करते हुए जीत हासिल की। वनडे वर्ल्ड कप के 22वें मुकाबले में अफगानिस्तान की टीम ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया। टीम की यह मौजूदा वर्ल्ड कप में दूसरी जीत है। इसी जीत के साथ अफगानिस्तान की टीम 4 अंक के साथ पॉइंट टेबल में छठे नंबर पर पहुंच गई है। वहीं, हार के बाद पाकिस्तान की सेमीफाइनल की राह और मुश्किल हो गई है। चेन्नई के चेपक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने आए पाकिस्तान 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 282 रन बनाए और अफगानिस्तान को 282 रन का लक्ष्य दिया। बाबर आजम ने अर्धशतकीय पारी खेली। वे शतक पूरा नहीं कर पाए और 74 रनों पर आउट हो गए। यह बाबर का मौजूदा वर्ल्ड कप का पहला अर्धशतक था। वहीं, अब्दुल्ला शफीक ने भी 58 रन की पारी खेली थी। इफ्तिखार अहमद और शादाब खान अर्धशतक से चूक गए। अफगानिस्तान के नूर अहमद से सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए। जवाब में खेलने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने 6 गेंद शेष रहते हुए 2 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम के शुरुआती तीन खिलाड़ियों ने अर्धशतक जड़े। रहमानुल्लाह गुरबाज ने 53 गेंदों पर 9 चौके और एक छक्के की मदद से 65 रन बनाए। इसके अलावा इब्राहिम जादरान ने 113 गेंदों पर 10 चौके की मदद से सबसे ज्यादा 87 रन बनाए। वहीं, रहतम शाह ने 77 रन और हशमतुल्लाह शाहिदी ने 48 रनों की नाबाद पारी खेलकर जीत दिलाई।
PAK vs AFG Live Score: अफगानिस्तान की बड़ी जीत
वनडे वर्ल्ड कप के 22वें मुकाबले में अफगानिस्तान की टीम ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया। टीम की यह मौजूदा वर्ल्ड कप में लगातार दूसरी जीत है। पहले बल्लेबाजी करने आए पाकिस्तान 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 282 रन बनाए और अफगानिस्तान को 282 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में खेलने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने 6 गेंद शेष रहते हुए 2 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।
PAK vs AFG Live Score: अफगानिस्तान की टीम जीत के करीब
पाकिस्तान के खिलाफ अफगानिस्तान की टीम जीत के करीब पहुंच गई है। टीम को 18 गेंदों पर सिर्फ 11 रन की जरूरत है।
PAK vs AFG Live Score: रहमत ने जड़ा अर्धशतक
गुरबाज और जादरान के बाद रहमत शाह ने शानदार पारी खेलकर 58 गेंदों पर 4 चौके और एक छक्के की मदद से अर्धशतक पूरा किया।
PAK vs AFG Live Score: अफगानिस्तान का स्कोर हुआ 200 के पार
पाकिस्तान के खिलाफ अफगानिस्तान की टीम मजबूत स्थिति में पहुंच गई है। टीम ने 37 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 204 रन बनाकर खेल रही है।
PAK vs AFG Live Score: जादरान शतक से चूके
अफगानिस्तान को दूसरा बड़ा झटका लगा। इब्राहिम जादरान शतक से चूक गए। वे 113 गेंदों पर 10 चौके की मदद से 87 रन बनाए। हसन अली ने उनको मोहम्मद रिजवान के हाथों कैच आउट कराया। अब हशमतुल्लाह शाहिदी और रहमत शाह क्रीज पर है।
PAK vs AFG Live Score: अफगानिस्तान का स्कोर हुआ 150 के पार
पाकिस्तान के खिलाफ अफगानिस्तान की टीम ने मैच पर मजबूत पकड़ बना ली है। टीम ने 26.2 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाकर खेल रही है।
PAK vs AFG Live Score: रहमानुल्लाह गुरबाज को शाहीन ने बनाया शिकार
अफगानिस्तान के धाकड़ ओपनर रहमानुल्लाह गुरबाज को शाहीन अफरीदी ने शिकार बना लिया है। वे 65 रन बनाकर आउट हो गए हैं। 22वें ओवर में अपने दूसरे स्पेल की पहली ही गेंद पर शाहीन ने गुरबाज को छका दिया और वे कैच आउट हो गए।
PAK vs AFG Live Score: गुरबाज ने भी बड़ा अर्धशतक
पाकिस्तान के खिलाफ इब्राहित जादरान के बाद रहमानुल्लाह गुरबाज ने भी अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 38 गेंदों पर 9 चौके की मदद से अर्धशतक पूरा किया। अफगानिस्तान टीम 16 ओवर में बिना किसी नुकसान के 105 रन बनाकर खेल रही है।
PAK vs AFG Live Score: पाकिस्तान का स्कोर हुआ 100 के पार
अफगानिस्तान ने 15.3 ओवर में बिना किसी नुकसान के 100 रन का स्कोर पार कर लिया है।
PAK vs AFG Live Score: इब्राहिम जादरान ने जड़ा अर्धशतक
पाकिस्तान के खिलाफ इब्राहिम जादरान ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 54 गेंदों पर 8 चौके की मदद से अर्धशतक पूरा किया।
PAK vs AFG Live Score: 60 गेंदों का खेल हुआ खत्म
पाकिस्तान के खिलाफ अफगानिस्तान मजबूत स्थिति में पहुंच गई है। टीम ने 60 गेंदों पर बिना किसी नुकसान के 60 रन बनाकर खेल रही है।
PAK vs AFG Live Score: अफगानिस्तान का स्कोर हुआ 50 के पार
पाकिसतान के खिलाफ जवाब में खेलने उतरी अफगानिस्तान टीम 8 ओवर में बिना किसी नुकसान के 55 रन बनाकर खेल रही है।
PAK vs AFG Live Score: अफगानिस्तान की अच्छी शुरुआत
पाकिस्तान के खिलाफ जवाब में खेलने उतरी अफगानिस्तान टीम ने 4 ओवर में बिना किसी नुकसान के 26 रन बनाकर खेल रही है।
PAK vs AFG Live Score: अफगानिस्तान को विशाल लक्ष्य
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को विशाल लक्ष्य दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 282 रन बनाए और अफगानिस्तान को 282 रन का लक्ष्य दिया।
PAK vs AFG Live Score: पाकिस्तान ने छुआ 250 का आंकड़ा
पाकिस्तान के अफगानिस्तान के खिलाफ 250 का आंकड़ा छू लिया है। इफ्तिखार अहमद और शादाब खान बल्लेबाजी कर रहे हैं।
PAK vs AFG Live Score: बाबर आजम 74 रन पर आउट
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम शतक से चूक गए। अफगानिस्तान के युवा स्पिनर नूर अहमद ने उन्हें जाल में फंसा लिया है।
PAK vs AFG Live Score: बाबर ने जड़ा अर्धशतक
अफगानिस्तान के खिलाफ बाबर आलम का बल्ला जमकर चला। उन्होंने 69 गेंदों पर 3 चौके की मदद से अर्धशतक पूरा किया। यह उनका मौजूदा वर्ल्ड कप का पहला अर्धशतक है।
PAK vs AFG Live Score: शकील नहीं खेल पाए बड़ी पारी
अफगानिस्तान के खिलाफ पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा। सऊद शकील 25 रन पर आउट हो गए। उनको मोहम्मद नबी ने राशिद खान के हाथों कैच आउट कराया।
PAK vs AFG Live Score: शफीक भी वापस पवेलियन लौटे
अफगानिस्तान के खिलाफ पाकिस्तान को दूसरा बड़ा झटका लगा। अब्दुल्ला शफीक 75 गेंदों पर 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 58 रन पर आउट हो गए। उनको नूर अहमद ने आउट किया।
PAK vs AFG Live Score: बाबर और शफीक ने की अर्धशतक साझेदारी
अफगानिस्तान के खिलाफ बाबर आजम और अब्दुल्ला शफीक ने शानदार साझेदारी की। दोनों ने मिलकर 68 गेंदों पर 51 रन की साझेदारी कर पाकिस्तान के स्कोर को 100 के पार पहुंचाया।