Orange, Purple Cap IPL Point Table Standings Updated:आईपीएल 2024 के 34वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की हार के बाद देखें लेटेस्ट ऑरेंज, पर्पल, पॉइंट टेबल के अपडेट

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Apr 20, 2024, 01:46 AM IST

Orange, Purple Cap, IPL Point Table Standings Updates: इंडियन प्रीमियर लीग के 34वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। जानिए इस मुकाबले के बाद क्या हुआ अंक तालिका, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की तालिका में उलटफेर?

KEY HIGHLIGHTS
  • चेन्नई सुपर किंग्स को मिली लखनऊ के खिलाफ हार
  • अंक तालिका में नहीं हुआ मैच के बाद बदलाव
  • विराट और बुमराह का ऑरेंज और पर्पल कैप की रेस में जलवा बरकरार

Orange, Purple Cap, IPL Point Table Standings Updates: इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन के 34वें मुकाबले में एमएस धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स और केएल राहुल की लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच भिड़ंत लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में हुई। मैच में मेजबान टीम के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। ऐसे में पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 176 रन का स्कोर खड़ा किया। चेन्नई की शुरुआत खराब रही। अजिंक्य रहाणे(36) और रवींद्र जडेजा(54*) ने सधी हुई पारियां खेलकर टीम सम्मानजनक स्थिति में पहुंचाया। लेकिन अंत में एमएस धोनी के बल्ले से निकले 9 गेंद में 28 रन ने चेन्नई को 176 रन तक पहुंचा दिया। ऐसे में जीत के लिए मिले 177 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ की केएल राहुल और क्विंटन डिकॉक की ओपनिंग जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 134 रन की साझेदारी करके जीत की नींव रख दी थी। डिकॉक 54 और केएल राहुल 82 रन बनाकर आउट हुए। अंत में निकोलस पूरन ने 28 और मार्कस स्टोइनिस ने 8 रन की पारी खेलकर लखनऊ को जीत की दहलीज 19 ओवर में 8 विकेट शेष रहते पार करा दी।

KL Rahul

केएल राहुल(साभार IPL/BCCI)

लखनऊ-चेन्नई मुकाबले के बाद नहीं हुई अंक तालिका में उठापटक(IPL 2024 Points Table After LSG vs CSK Match)

लखनऊ सुपर जायंट्स की चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जीत के बाद अंक तालिका में दो अंक लखनऊ के खाते में बढ़े लेकिन नेट रन रेट में रद्दोबदल के बाद भी टीम की पोजीशन में कोई अंतर नहीं आया। दोनों टीमों के खाते में 7 मैच में 4 जीत और 3 हार के साथ 8 अंक हैं। चेन्नई सुपर किंग्स नेट रन रेट में गिरावट के साथ तीसरे और लखनऊ सुपर जायंट्स नेट रन रेट में इजाफे के बाद पांचवें पायदान पर काबिज हैं। मैच से पहले भी दोनों टीमें इसी पोजीशन पर काबिज थीं। राजस्थान रॉयल्स की टीम 7 मैच में 6 जीत के साथ पहले पायदान पर और केकेआर 6 मैच में 4 जीत के साथ दूसरे पायदान पर काबिज है। ऐसा है अंक तालिका का पूरा हाल....

End of Feed