'एक था टाइगर': आज ही के दिन भारतीय क्रिकेट में रचा गया था इतिहास, 21 साल के नवाब ने दुनिया को ऐसे चौंकाया था

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Mar 23, 2023, 12:13 PM IST

Cricket Throwback 23rd Match: क्रिकेट इतिहास में कई खिलाड़ियों ने ऐसी उपलब्धियां हासिल की हैं जिनको भुलाया नहीं जा सकता। रिकॉर्ड बनते और टूटते हैं लेकिन कुछ सफलताएं ऐसी होती हैं जिनका कोई तोड़ नहीं होता। हम बात कर रहे हैं भारतीय क्रिकेट में आज ही के दिन रचे गए उस इतिहास की जिसे 'टाइगर' ने अंजाम दिया था।

On this Day in Cricket History, 23rd March: भारतीय क्रिकेट का इतिहास कई स्वर्णिम सफलताओं से सजा हुआ है। अंग्रेजों से मिले इस खेल में भारत ने आजादी के बाद से उस तेजी से रफ्तार भरी, जैसी शायद ही किसी देश ने हासिल की। इन दशकों के भारतीय क्रिकेट इतिहास में कई खिलाड़ी आए और गए, कुछ ने नाम और पहचान बनाई तो कुछ का करियर भुला दिया गया। कुछ रिकॉर्ड ऐसे रहे जो बने और टूटे, लेकिन कुछ ऐसे भी रिकॉर्ड हैं जो बनने के बाद ध्वस्त तो हुए लेकिन उनको भुलाया नहीं जा सका। ऐसा ही एक रिकॉर्ड आज के दिन (23 मार्च) भी बना था और ये रिकॉर्ड भी खास था, इसको बनाने वाला खिलाड़ी भी खास था। वो थे मनसूर अली खान पटौदी।

MAK Pataudi became youngest test captain today

मनसूर अली खान पटौदी (BCCI)

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और पटौदी राजघराने के आखिरी शासक इफ्तिखार अली खान पटौदी ने इंग्लैंड और भारत, दोनों देशों के लिए क्रिकेट खेला और भारतीय कप्तान भी रहे। उन्होंने अपने करियर में कई सफलताएं हासिल कीं, लेकिन उनके बेटे मनसूर अली खान पटौदी, जिनको टाइगर, नवाब पटौदी या टाइगर पटौदी के नाम से भी जाना जाता है, उन्होंने अपने पिता की सफलताओं को लांघते हुए एक नया इतिहास रचा। उन्होंने वो कमाल किया जिसे आज भी क्रिकेट की दुनिया याद करके चर्चा करते नहीं थकती।

End of Feed