On This Day 2017: पाकिस्तानी गेंदबाजों के सामने ताश के पत्तों की तरह बिखर गई थी टीम इंडिया

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Jun 18, 2023, 10:55 AM IST

On This Day 2017: 18 जून साल 2017 एक ऐसी तारीख जिसे भारतीय फैंस याद नहीं रखना चाहेंगे। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के इस फाइनल मुकाबले में हमेशा की तरह टीम इंडिया फेवरेट थी, लेकिन पाकिस्तान ने शानदार खेल का परिचय देते हुए बैटिंग और बॉलिंग दोनों में टीम इंडिया को पस्त कर दिया।

KEY HIGHLIGHTS
  • चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में जीता था पाकिस्तान
  • भारत को दिया था 180 रन से मात
  • फखर जमां ने जड़ा था करियर का पहला वनडे शतक

क्रिकेट में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की राइवलरी सबसे बड़ी मानी जाती है। एशेज में जब दोनों टीम भिड़ती है तो फैंस के लिए यह माहौल उत्सव से कम नहीं होता, लेकिन जब भारत और पाकिस्तान की टीम एक दूसरे के सामने होती है तो एशेज का रोमांच भी थोड़ा फीका पड़ जाता है। 18 जून की तारीख भी क्रिकेट फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं था, जब ओवल के मैदान पर दोनों आमने-सामने आए थे।

on this day 2017 champions trophy final

भारत-पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल (साभार-ICC)

180 रन से जीता था पाकिस्तान

मैच से पहले हमेशा की तरह टीम इंडिया का पलड़ा भारी नजर आ रहा था, लेकिन किसे पता था कि फखर जमां ने आज का ही दिन चुना है। उन्होंने अजहर अली के साथ पहले विकेट के लिए 128 रन की साझेदारी की और पाकिस्तान को बेहतरीन शुरुआत दिलाई। नतीजा फखर जमां की 106 गेंद में 117 रन की बेजोड़ पारी के दम पर पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 338 रन बनाए और भारत के सामने 339 रन का विशाल लक्ष्य रखा।

End of Feed