On This Day 2009: नीदरलैंड ने किया था T20I का सबसे बड़ा उलटफेर, इंग्लैंड को दी थी पटखनी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 5, 2023, 10:55 AM IST

आज से ठीक 14 साल पहले क्रिकेट की दुनिया में एक बड़ा उलटफे हुआ था जिसमें नीदरलैंड जैसी कमजोर टीम ने वर्ल्ड टी20 जैसे बड़े मंच पर इंग्लैंड को पटखनी दी थी। नीदरलैंड ने इस मैच को 4 विकेट से जीतकर सनसनी मचा दी थी। आखिरी ओवर में नीदरलैंड को 7 रन की दरकार थी।

KEY HIGHLIGHTS
  • नीदरलैंड ने इंग्लैंड को हराकर किया था उलटफेर
  • वर्ल्ड टी20 में इंग्लैंड की दी थी पटखनी
  • आखिरी ओवर के रोमांच में जीता था नीदरलैंड

क्रिकेट में उलटफेर करना कोई नई बात नहीं पहले भी ऐसे हुए हैं और आगे भी होते रहेंगे, लेकिन आज से ठीक 14 साल पहले आईसीसी वर्ल्ड टी20 मैच में फैंस ने एक ऐसा उलटफेर वाला मैच देखा था जिसे वह कभी नहीं भूला पाएंगे। वर्ल्ड टी20 के पहले ही मैच में यह बड़ा उलटफेर हुआ था जब नीदरलैंड ने इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम को शिकस्त दी थी।

netherland beat england

नीदरलैंड का इंग्लैंड को हराकर बड़ा उलटफेर (साभार-Twitter)

नीदरलैंड ने 4 विकेट से दर्ज की थी जीत

ग्रुप बी का पहला मुकाबला डे-नाईट था। इंग्लैंड और नीदरलैंड की टीम आमने-सामने थी। सबको पता था कि इस मैच का विजेता कौन होगा, लेकिन क्रिकेट को यूं ही अनिश्चित्ताओं का गेम नहीं कहते। पूरी दुनिया ने उस दिन भी इसे सच होते देखा था। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड टीम ने ल्यूक राइट के 71 और रवि बोपारा के 46 रन की पारी के दम पर 5 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए थे। टी20 में 162 रन का स्को ठीक-ठाक माना जाता है, लेकिन नीदरलैंड की टीम चमत्कार करने का इरादा लेकर आई थी।

End of Feed