
NZ vs SL Live Cricket Score, World Cup 2023: सेमीफाइनल से पहले न्यूजीलैंड की एक और जीत, टेबल में चौथे नंबर पर बरकरार
NZ vs SL Live Score Online, New Zealand vs Sri Lanka World Cup Live Cricket Score: डेवोन कॉन्वे और रचिन रवींद्र की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में एक और जीत हासिल की। वनडे वर्ल्ड कप के 41वें मुकाबले में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराया। टीम की यह मौजूदा वर्ल्ड कप में 5वीं जीत है। इसी जीत के साथ टीम पॉइंट टेबल में चौथे नंबर पर बरकरार है। बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम खेले गए मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम 46.4 ओवर में 171 रनों पर ऑलराउट हो गई है। कुसल परेला ने सबसे बड़ी पारी खेली। उन्होंने 28 गेंदों में 9 चौके और 2 छक्के की मदद से 51 रन बनाए। न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए। जवाब में खेलने उतरी न्यूजीलैंड ने 160 गेंद शेष रहते हुए 5 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। डेवोन कॉल्ने और रचिन रवींद्र ने अच्छी शुरुआत की। कॉन्वे ने 45 रन और रचिन रवींद्र ने 42 रन बनाए। श्रीलंका के महीश तीक्ष्णा, दुशमंथा चमीरा और एंजोलो मैथ्यूज ने एक-एक विकेट चटकाए।