'बिल्कुल रिस्क नहीं लेने का' टाइम्ड 'आउट' विवाद के बाद तेजी से क्रीज पर पहुंचे मैथ्यूज, फैंस ने लिए मजे

Angelo Matthews Timed out: श्रीलंका के धाकड़ ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज बांग्लादेश के खिलाफ टाइम्ड आउट हो गए थे। ऐसे में जब वे न्यूजीलैंड के विरुद्ध बल्लेबाजी करने उतरे तो काफी तेजी से क्रीज पर पहुंच गए।

Angelo Mathews Timed out: क्रिकेट वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मैच में श्रीलंकाई बल्लेबाज एंजेलो मैथ्यूज के साथ एक अजीबोगरीब घटना हो गई थी। हेलमेट का स्ट्रेप टूट जाने के चलते वे स्ट्राइक पर देरी से पहुंचे और विपक्षी कप्तान की अपील पर उन्हें टाइम्ड आउट करार दे दिया गया। वे इस तरह आउट होने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। ऐसे में जब ऑलराउंडर कीवियों के खिलाफ बल्लेबाजी करने आए तो काफी सतर्क नजर आए। वे पहले से ही हेलमेट पहन कर बैठे थे और विकेट गिरते ही तुरंत मैदान पर पहुंच गए।

Angelo Mathews

एंजेलो मैथ्यूज

बांग्लादेश के खिलाफ श्रीलंका के पिछले 2023 विश्व कप मैच के दौरान, एंजेलो मैथ्यूज को विकेट गिरने के बाद क्रीज पर आने में कुछ समय लगा। बीच में पहुंचने के बाद जब उन्होंने नया हेलमेट मांगा तो उनके उपकरण में खराबी आ गई। बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने टाइम आउट की अपील की और उनका विकेट ले लिया।

End of Feed