NZ vs SA: केन विलियमसन ने दूसरी पारी में भी जड़ा शतक, न्यूजीलैंड के पास अब 528 रनों की बढ़त

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 6, 2024, 02:28 PM IST

NZ vs SA 1st Test: न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में शतक जड़ने वाले केन विलियमसन ने दूसरी पारी में भी शतक जड़ दिया है। विलियमसन के इस कमाल के बाद न्यूजीलैंड की टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरा दिन का खेल समाप्त होने तक 528 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी।

NZ vs SA 1st Test: पूर्व कप्तान केन विलियमसन की मैच में दूसरी शतकीय पारी से न्यूजीलैंड ने दो मैचों की श्रृंखला के शुरुआती टेस्ट के तीसरे दिन अपनी दूसरी पारी में दक्षिण अफ्रीका पर 528 रन की बड़ी बढ़त कायम कर ली है। दिन का खेल खत्म होते समय न्यूजीलैंड का स्कोर चार विकेट पर 179 रन था। डेरिल मिशेल (11) और टॉम ब्लंडेल (पांच) क्रीज पर मौजूद है।

NZ vs SA 1st Test Day 3 Highlights

न्यूजीलैंड-दक्षिण अफ्रीका टेस्ट मैच (AP)

विलियमसन टेस्ट की दोनों पारियों में शतक जड़ने वाले न्यूजीलैंड के पांचवें बल्लेबाज है। उनसे पहले ग्लेन टर्नर, ज्योफ हॉवर्थ, एंड्रयू जोन्स और पीटर फुल्टन ने इस कारनामें को किया है। उन्होंने 132 गेंद की पारी में 12 चौके और एक छक्का की मदद से 109 रन बनाये। विलियमसन ने पहली पारी में 100 रन तक पहुंचने के लिए 241 गेंद लिये थे लेकिन उन्होंने दूसरी पारी इसके लिए महज 125 गेंद लिये। टेस्ट क्रिकेट में यह उनका 31वां शतक है।

End of Feed