LIVEPAK VS NZ T20 World Cup 2026, लाइव स्कोर: बारिश के कारण रद्द हुआ पाकिस्तान और न्यूजीलैंड का मुकाबला
PAK VS NZ T20 World Cup 2026, लाइव स्कोर: सुपर-8 के मुकाबले आज से कोलंबो में शुरू हो रहे हैं। पहले मुकाबले में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीम आमने-सामने है। पाकिस्तान की कमान सलमान अली आगा के पास है, जबकि न्यूजीलैंड की कमान मिचले सैंटनर के पास है। यह मुकाबला आर प्रेमदासा की धीमी पिच पर होगा जहां पाकिस्तान का पलड़ा भारी नजर आता है।

PAK VS NZ T20 World Cup 2026, लाइव स्कोर: बारिश के कारण रद्द हुआ पाकिस्तान और न्यूजीलैंड का मुकाबला
PAK VS NZ T20 World Cup 2026, लाइव स्कोर: न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप सुपर आठ ग्रुप दो का मैच शनिवार को बारिश के कारण एक भी गेंद फेंके बगैर रद्द कर दिया गया।
इससे दोनों टीमों को एक एक अंक बांटना पड़ा । हल्की बूंदाबांदी के बीच पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया था। लेकिन अचानक तेज बारिश होने लगी जिससे मैच रद्द करने का फैसला लेना पड़ा। पाकिस्तान ने टीम में ख्वाजा नफे की जगह फखर जमां को शामिल किया था। वहीं न्यूजीलैंड टीम में तीन बदलाव किये गए थे। कप्तान मिचेल सेंटनेर पेट के संक्रमण से उबरकर टीम में लौटे जबकि लॉकी फर्ग्यूसन और ईश सोढी को भी अंतिम एकादश में शामिल किया गया।
अब पाकिस्तान को 24 फरवरी को इंग्लैंड से खेलना है। न्यूजीलैंड टीम 25 फरवरी को श्रीलंका से खेलेगी। मैच रद्द होने से न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के लिये राह कठिन हो सकती है जिन्हें सुपर आठ में दो दो मैच और खेलने हैं। श्रीलंका के मौसम को देखते हुए अगर आगे कोई मैच रद्द होता है या हार का सामना करना पड़ता है तो सेमीफाइनल के रास्ते बंद हो सकते हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन- टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डैरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जिमी नीशम, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन।
पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन- साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमान, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक।
PAK VS NZ T20 World Cup 2026, लाइव स्कोर: बारिश की भेंट चढ़ा सुपर-8 का पहला मुकाबला
बारिश के कारण सुपर-8 का पहला मुकाबला रद्द हो गया। बारिश इतनी तेज थी कि एक भी गेंद नहीं फेंका जा सका। पाकिस्तान के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। इस मुकाबले के रद्द होने से पाकिस्तान की मुश्किलें और बढ़ गई है। अब वह अपने ग्रुप में टॉप पर फिनिश नहीं कर सकती है।
PAK VS NZ T20 World Cup 2026, लाइव स्कोर: 10.16 है कटऑफ टाइम
लगातार बारिश के कारण पूरा मैदान फिलहाल ढका हुआ है। रात 8:10 बजे से ओवरों की कटौती शुरू हो गई है। 5 ओवर के मैच के लिए कट -ऑफ टाइम रात 10:16 बजे है। इसके बाद मुकाबला रद्द हो जाएगा और दोनों टीमों को एक-एक प्वाइंट मिलेगा।
PAK VS NZ T20 World Cup 2026, लाइव स्कोर: 8 बजे तक नहीं कटेंगे ओवर
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला बारिश के कारण शुरू नहीं हो पाया है। मैच शुरू होने का वास्तविक समय 7 बजे था और नियम के अनुसार एक घंटे का बफर टाइम होता है। यानी 8 बजे तक अगर मुकाबला शुरू होता है तो ओवर में कोई कटौती नहीं होगी। इसके बाद लगातार ओवर कटने शुरू हो जाएंगे।
PAK VS NZ T20 World Cup 2026, लाइव स्कोर: कोलंबो में हो रही है बारिश
कोलंबो में फिलहाल बारिश हो रही है। मुकाबला देर से शुरू होगा। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। फखर जमां पहली बार प्लेइंग इलेवन में खेल रहे हैं।
PAK VS NZ T20 World Cup 2026, लाइव स्कोर: न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन
टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डैरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जिमी नीशम, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन
PAK VS NZ T20 World Cup 2026, लाइव स्कोर: एक बदलाव के साथ उतरी है पाकिस्तान
पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमान, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक
PAK VS NZ T20 World Cup 2026, लाइव स्कोर: पहले बल्लेबाजी करेगा पाकिस्तान
सलमान अली आगा ने जीता टॉस और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। फखर जमां को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया जबकि लॉकी फर्ग्यूसन ने वापसी की।
PAK VS NZ T20 World Cup 2026, लाइव स्कोर: कैसा है प्रेमदासा की पिच का हाल
प्रेमदासा पिच, सिंहली पिच की तुलना में स्पिन गेंदबाजी के लिए अधिक अनुकूल है, और बड़ी बाउंड्री होने के कारण यहां रन बनाना और भी चुनौतीपूर्ण हो जाता है। शाम को हल्की बारिश की संभावना है। बारिश के कारण शुक्रवार को पाकिस्तान का अभ्यास सत्र भी रद्द कर दिया गया था।
PAK VS NZ T20 World Cup 2026, लाइव स्कोर: अबरार अहमद रहे हैं सबसे महंगे
न्यूजीलैंड के खिलाफ अबरार अहमद की इकॉनमी रेट 8.44 है, जो किसी भी अन्य टी20आई टीम के मुकाबले अधिक है। भारत के खिलाफ मैच में भी अबरार कुछ खास नहीं कर पाए थे, ऐसे में उनको कीवी बल्लेबाजों से सावधान रहना होगा।
PAK VS NZ T20 World Cup 2026, लाइव स्कोर: हेड टू हेड में क्या कहते हैं आंकड़े
इस फॉर्मेट की बात करें तो अब तक दोनों टीम 49 बार एक दूसरे से भिड़ी है। 23 मुकाबला न्यूजीलैंड के नाम रहा है जबकि 24 मुकाबला पाकिस्तान के नाम रहा है। दो मुकाबले का परिणाम नहीं निकला है।
PAK VS NZ T20 World Cup 2026, लाइव स्कोर: स्ट्राइक रेट में कौन कहां?
इस टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड का स्ट्राइक रेट 165.94 है, जो इस टूर्नामेंट में किसी भी टीम का सबसे अधिक है। पाकिस्तान का स्ट्राइक रेट 135.54 है, जो क्वालीफाई करने वाली टीमों में सबसे कम है, हालांकि उन्होंने अपने सभी मैच श्रीलंका की धीमी पिचों पर खेले हैं।
PAK VS NZ T20 World Cup 2026, लाइव स्कोर: क्या कहते हैं आंकड़े?
न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ अपने पिछले 16 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में से 12 जीते हैं, जबकि पाकिस्तान ने टी20 विश्व कप में बेहतर प्रदर्शन किया है और सात में से पांच मैच जीते हैं।
PAK VS NZ T20 World Cup 2026, लाइव स्कोर: 3-3 मैच जीतकर किया था क्वालीफाई
दोनों टीमों ने 3-3 मुकाबला जीतकर सुपर-8 के लिए क्वालीफाई किया। न्यूजीलैंड को अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार मिली तो पाकिस्तान को कोलंबो में भारत से हार का सामना करना पड़ा। ये दोनों मैच उनके लिए निर्णायक साबित हुए।
PAK VS NZ T20 World Cup 2026, लाइव स्कोर: सुपर-8 का पहला मुकाबला आज
सुपर-8 का पहला मुकाबला आज कोलंबो के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा, जो भारतीय समयनुसार शाम 7 बजे शुरू होगा और इसका टॉस आधा घंटा पहले यानी 6.30 बजे होगा।