NZ vs PAK 3rd ODI Highlights: न्यूजीलैंड की 'बी' टीम के आगे पस्त हुआ पाकिस्तान , 3-0 से मिली शर्मनाक हार

NZ vs PAK 3rd ODI Highlights: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान क्रिकेट टीम को तीसरे वनडे मैच में 43 रनों से मात दे दी है। इसी के साथ टीम ने सीरीज पर 3-0 से कब्जा जमा लिया है।

NZ vs PAK 3rd ODI Highlights: सलामी बल्लेबाज राइस मारियू और कप्तान माइकल ब्रेसवेल के अर्धशतक तथा तेज गेंदबाज बेन सियर्स के पांच विकेट की मदद से न्यूजीलैंड ने शनिवार को तीसरे और अंतिम एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में पाकिस्तान को 43 रन से हराकर तीन मैच की श्रृंखला में 3–0 से क्लीन स्वीप कर लिया है।

NZ Team

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम (फोटो- x)

आउटफील्ड गीली होने के कारण यह मैच 42 ओवर का कर दिया गया। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद आठ विकेट पर 264 रन बनाए। पाकिस्तान की टीम इसके जवाब में 40 ओवर में 221 रन बनाकर आउट हो गई। सियर्स ने 34 रन देकर पांच विकेट हासिल करके पाकिस्तान को सबसे अधिक नुकसान पहुंचाया।

End of Feed