World Cup 2023: हार्दिक या जडेजा नहीं, ये खिलाड़ी भारत के लिए 2011 वाले युवराज जैसा करेगा कमाल, हरभजन ने बताया नाम

भारत के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने टीम इंडिया की 2023 के प्रदर्शन पर खुशी व्यक्त की है। उन्होंने ये भी बताया है कि कौन सा वो खिलाड़ी है जो कि इस साल 2011 वर्ल्ड कप वाले युवराज सिंह की भूमिका निभा सकता है।

World Cup 2023 Indian cricket team: क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। टीम ने अपने सारे मैच जीत लिए हैं और वे सबसे आगे चल रही है। भारत की ओर से विराट कोहली ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उनकी परफॉर्मेंस की हरभजन सिंह ने 2011 वाले युवराज सिंह से तुलना की है।

Indian Cricket Team

भारतीय क्रिकेट टीम

युवराज सिंह 2011 वनडे विश्व कप में भारत की यादगार जीत के हीरो थे, जहां 28 साल के अंतराल के बाद भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम एक बार फिर विश्व चैंपियन बनी। युवराज सिंह ने 9 मैचों में 362 रन बनाए थे और 15 विकेट भी झटके थे। इसी के चलते उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के अवॉर्ड से नवाजा गया था।

End of Feed