रोहित के बाद कौन होगा टीम इंडिया का अगला कप्तान? हरभजन ने इस धुरंधर पर जताया भरोसा

Team India next T20 Captain: रोहित शर्मा के बाद टीम इंडिया का कप्तान कौन होगा इसे लेकर चर्चाएं अभी से चल रही है। इस रेस में कई खिलाड़ी मौजूद हैं। इनमें से पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने अपने फेवरेट प्लेयर का चयन किया है जो कि भारतीय क्रिकेट टीम का अच्छे से नेतृत्व कर सकता है।

Team India next T20 Captain: पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2024 मैच में राजस्थान रॉयल्स की मुंबई इंडियंस पर 9 विकेट की जीत के दौरान यशस्वी जयसवाल के शतक और संजू सैमसन की समझदार पारी से बहुत प्रभावित हुए। आईपीएल 2024 में राजस्थान रॉयल्स की सातवीं जीत के बाद मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान ने एक्स पर जयसवाल की शानदार पारी की प्रशंसा की और सैमसन को भारत की टी20 विश्व कप 2024 टीम में विकेटकीपर के रूप में शामिल करने की भी वकालत की।

Harbhajan singh sanju

हरभजन सिंह संजू सैमसन (फोटो- ICC/X)

भारत के सबसे सफल गेंदबाजों में से एक हरभजन सिंह के मुताबिक टीम में सैमसन की जगह पर कोई बहस नहीं होनी चाहिए, और उन्होंने यह भी कहा कि 29 वर्षीय स्टार को रोहित शर्मा के बाद भारत के अगले टी20ई कप्तान के रूप में तैयार किया जाना चाहिए।

End of Feed