IND vs SL: श्रीलंका दौरे पर भी नहीं खेलेंगे विराट सहित टीम इंडिया के ये 3 दिग्गज खिलाड़ी

IND vs SL: श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है। दरअसल जिम्बाब्वे दौरे के बाद अब श्रीलंका दौरे पर भी कुछ सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है। टी20 वर्ल्ड कप के बाद बीसीसीआई सीनियर खिलाड़ियों को आराम देना चाहती है।

KEY HIGHLIGHTS
  • श्रीलंका दौरे पर सीनियर करेंगे आराम
  • विराट, रोहित और बुमराह के बिना होगा श्रीलंका दौरा
  • बीसीसीआई ने सपोर्ट स्टाफ के लिए भी मांगेगा आवेदन

IND vs SL: टीम इंडिया से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल जिम्बाब्वे दौरे के बाद श्रीलंका दौरे पर भी टीम इंडिया के 3 दिग्गज खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है। टी20 वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया और जिम्बाब्वे दौरे पर एक नई और युवा टीम भेजी गई है। लेकिन इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार आगामी श्रीलंका दौरे पर भी टीम इंडिया के 3 दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह को आराम दिया जा सकता है। ऐसे में वनडे में रोहित शर्मा की जगह केएल राहुल और टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में हार्दिक पांड्या कप्तानी कर सकते हैं ।

Cricket News Hindi, khel samachar, sports news hindi

भारत-श्रीलंका आगामी सीरीज (साभार-BCCI)

टीम इंडिया का श्रीलंका दौरा 27 जुलाई से शुरू होकर 7 अगस्त तक चलेगा। इस दौरे पर टीम टीम इंडिया 3 वनडे मैच की सीरीज के अलावा 3 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला भी खेलेगी। इस दौरे से पहले टीम इंडिया को नया कोच भी मिल जाएगा। फिलहाल टीम इंडिया वीवीएस लक्ष्मण की कोचिंग में जिम्बाब्वे में है।

End of Feed