क्रिकेट

धोनी के जन्मदिन पर पिता पान सिंह ने किया ऐसा काम, सोशल मीडिया पर हो रही है तारीफ, देखें वीडियो

MS Dhoni Birthday Video: एमएस धोनी ने अपना 43वां बर्थ-डे मुंबई मे रविवार को केक काटकर सेलिब्रेट किया था। लेकिन अब सोशल मीडिया पर उनके घर के बाहर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें फैंस उनका जन्मदिन मनाने के लिए जमा हुए हैं।

Image

एमएस धोनी का जन्मदिन (साभार-Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  1. एमएस धोनी के जन्मदिन पर रांची में लगा फैंस का जमावड़ा
  2. माता-पिता ने फैंस को बांटे केक और मिठाईयां
  3. सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

MS Dhoni Birthday Video: भारतीय क्रिकेट की धड़कन और टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तानों में एक एमएस धोनी ने रविवार को अपना 43वां जन्मदिन मनाया है। लेकिन अब उनक बर्थ-डे के एक दिन बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो धोनी के रांची स्थिति घर के बाहर का है जहां फैंस का जमावड़ा लगा है।

हालांकि, धोनी अपने जन्मदिन के मौके पर रांची में नहीं थे, क्योंकि वह अनंत और राधिका की शादी अटेंड करने मुंबई में थे। वहीं उन्होंने अपना जन्मदिन भी सेलिब्रेट किया, लेकिन फैंस कहां मानने वाले थे। फैंस उनके घर के बाहर लगातार जमा होने लगे, जहां उनके पिता पान सिंह ने कुछ ऐसा काम किया जिसकी सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है।

माता-पिता ने बंटवाया केक

धोनी का जन्मदिन मनाने उनके घर के बाहर कई फैंस जमा हो गए। धोनी की अनुपस्थिति में उनके माता-पिता ने यह सुनिश्चित किया कि वह किसी भी फैन को निराश न होने दें। धोनी के घर के बाहर जमा हुए सभी फैंस को उनके माता-पिता ने मिठाई और केक खिलाया। 'थाला' के माता-पिता के इस खूबसूरत कदम ने पूरे देश के फैंस का दिल जीत लिया।

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर धोनी के घर के बाहर का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सभी फैंस को केक और मिठाई दिया जा रहा है। फैंस केक लेकर बेहद खुश नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में एक फैंस केक लेकर अपनी भावनाएं भी बता रहा है। पीछे से आवाज भी आ रही है कि यह केक नहीं भगवान का प्रसाद है।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!