Nitish Reddy Fifty: नीतीश रेड्डी ने संभाली हैदराबाद की पारी, जड़ दिया आईपीएल का पहला अर्धशतक

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Apr 9, 2024, 09:39 PM IST

Nitish Reddy Fifty: सनराइजर्स हैदराबाद को एक नया सितारा मिल गया। पंजाब किंग्स के खिलाफ जब टीम मुश्किल परिस्थिति में थी तब इस युवा बल्लेबाज ने अपनी टीम को न केवल मुश्किल से उबारा बल्कि आईपीएल करियर का पहला अर्धशतक भी जड़ दिया।

KEY HIGHLIGHTS
  • पंजाब और हैदराबाद का मैच
  • नीतीश रेड्डी की विस्फोटक बल्लेबाजी
  • नीतीश ने जड़ा आईपीएल का पहला अर्धशतक

सनराइजर्स हैदराबाद के अनकैप्ड खिलाड़ी नीतीश रेड्डी ने आईपीएल इतिहास का पहला अर्धशतक जड़ दिया। पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल के 23वें मुकाबले में रेड्डी ने उस वक्त यह पारी खेली जब सनराइजर्ज की टीम 64 रन के स्कोर पर 4 विकेट गंवाकर मुश्किल परिस्थिति में थी। उन्होंने 5वें विकेट के लिए हेनरिक क्लासेन के साथ तेजी से 36 रन जोड़े।

Nitish Reddy

नीतीश रेड्डी (साभार-IPL)

नीतीश का पहला अर्धशतक

नीतीश ने आईपीएल करियर का पहला अर्धशतक 32 गेंद में पूरा किया। उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और 4 छक्के लगाए। नीतीश ने साल 2022 में आरसीबी के खिलाफ अपना आईपीएल डेब्यू किया था। उस मैच में उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला। 20 साल के नीतीश का जन्म आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में हुआ था। वह एक ऑलराउंडर हैं जो बल्लेबाजी के साथ-साथ मध्यम गति के तेज गेंदबाज भी हैं। उन्हें साल 2023 के ऑक्शन में हैदराबाद ने 20 लाख रुपये के बेस प्राइस में खरीदा था।

End of Feed