KKR New Captian IPL 2023: दो बार की चैम्पियन KKR को मिल गया नया कप्तान, इस युवा खिलाड़ी को मिली बड़ी जिम्मेदारी

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 27, 2023, 06:57 PM IST

KKR New Captian IPL 2023: 31 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल के नए सीजन में कोलकाता नाइटराइडर्स का पहला मुकाबला एक अप्रैल को खेला जाएगा। यह मुकाबला मौहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में दोपहर 3.30 बजे से खेला जाएगा। इस मुकाबले में टीम की कमान नीतिश राणा संभालेंगे।

Kolkata Knight Riders New captain: दो बार की चैम्पियन कोलकाता नाइटराइडर्स ने नए कप्तान के नाम का ऐलान कर दिया है। टीम के युवा खिलाड़ी नीतिश राणा टीम की कमान संभालेंगे। कोलकाता नाइटराइडर्स ने अपने सोशल मीडिया पर इसकी आधिकारी पुष्टि भी कर दी है। टीम के नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर पीठ दर्द से जूझ रहे हैं। इसके चलते वे पिछले दिनों अहमदाबाद में खेले गए घरेलू टेस्ट मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बल्लेबाजी भी करने नहीं उतरे थे। पीठ दर्द के कारण वे आईपीएल के शुरुआती कुछ मैच नहीं खेलेंगे। पीठ दर्द से निजात पाने के बाद वे टीम में शामिल होंगे और कप्तानी करते हुए भी नजर आ सकते हैं।

Kolkata Kinght riders

नीतिश राणा टीम के अन्य खिलाड़ी के साथ। (फोटो - Instagram)

केकेआर के 7वें कप्तान होंगे नीतिश

नीतिश राणा कोलकाता नाइटराइडर्स के सातवें कप्तान होंगे। टीम के नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर हैं। उनकी कप्तानी में टीम 14 मैच खेलने उतरी है। इसमें से छह मैच में जीत मिली है, जबकि 8 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा सौरभ गांगुली, गौतम गंभीर, दिनेश कार्तिक, ब्रेंडन मैकुलम और इयोन मोर्गन भी कोलकाता नाइटराइडर्स की कमान संभाल चुके हैं। गौतम गंभीर के कप्तानी में सबसे ज्यादा मैच खेलने उतरी है। उनकी कप्तानी में कुल 108 मैच खेली है, जिसमें से 61 मैच में जीत मिली है, जबकि 46 मैच में हार का सामना करना पड़ा है।

End of Feed