IPL RECORD: नीतीश कुमार रेड्डी ने आईपीएल में बना डाला सबसे दिलचस्प रिकॉर्ड

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Apr 10, 2024, 12:07 PM IST

Nitish Kumar Reddy Rare IPL Record: आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच मुल्लांपुर में खेले गए मुकाबले में युवा ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी ने एक अनोखा रिकॉर्ड बना डाला। उन्होंने कुछ ऐसा किया जो एक ऑलराउंडर के लिए बड़ा पल साबित हुआ और हैदराबाद टीम को मिली 2 रन से जीत में उनका अहम योगदान रहा।

KEY HIGHLIGHTS
  • नीतीश कुमार रेड्डी ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड
  • आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद का नया स्टार
  • युवा ऑलराउंडर नीतीश ने दो खास कमाल करके दिखाए

IPL 2024 Record: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में मंगलवार रात सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच दिलचस्प और रोमांचक मुकाबला हुआ। पंजाब के मुल्लांपुर में आयोजित हुए इस मुकाबले में हैदराबाद की टीम ने मेजबान पंजाब किंग्स को सिर्फ 2 रन से हराते हुए शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के कई खिलाड़ियों ने अपना योगदान दिया, लेकिन टीम के युवा ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी (Nitish Kumar Reddy) सबसे खास रहे जिन्होंने मैच में कुछ खास कमाल करके दिखाए।

IPL 2024, Nitish Kumar Reddy Registers Rare Record

नीतीश कुमार रेड्डी (AP)

नीतीश कुमार रेड्डी ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से 37 गेंदों में 64 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। यही नहीं, उन्होंने पंजाब किंग्स के शानदार बल्लेबाज जितेश शर्मा (Jitesh Sharma) का विकेट भी हासिल किया। वो सिर्फ यहीं नहीं रुके फील्डिंग में भी उन्होंने अपना योगदान दिया और प्रभसिमरन सिंह (Prabhsimran Singh) का बेहतरीन कैच भी लपका।

End of Feed