जिम्बाब्वे के खिलाफ ड्रीम डेब्यू करने वाली निकी प्रसाद ने मैच के बाद क्या कहा?

भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हरा दिया। निकी प्रसाद और दीप्ति शर्मा की बल्लेबाजी के दम पर भारत ने जरूरी 115 रन 6 विकेट खोकर 15.4 ओवर में बना लिए। निकी प्रसाद ने नाबाद 39 रन की पारी खेली।

जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 में डेब्यू करने वाली निकी प्रसाद ने मैच विनिंग पारी खेली। विजयी शॉट उनके ही बल्ले से निकली जो 39 रन बनाकर नाबाद रहीं। उन्होंने दीप्ति शर्मा के साथ 5वें विकेट के लिए 63 गेंद में 82 रन की साझेदारी की और एक वक्त 19 रन के स्कोर पर 4 विकेट गंवाकर मुश्किल में फंसी भारतीय टीम को 4 विकेट से जीत दिला दी। भारतीय टीम 115 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक वक्त 19 रन के स्कोर पर 4 विकेट गंवा चुकी थी। मैच के बाद जब उनसे इस मुकाबले से पहले उनकी मानसिकता को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने जवाब दिया 'मुझे लगता है कि मैं अच्छी तरह से तैयार थी। मुझे पता था कि जब मैं मैदान पर उतरी, तो मेरा काम सिर्फ मैच को अंत तक ले जाना और उसे जीत तक पहुंचाना था, और मैंने मैदान पर ठीक इसी पर ध्यान केंद्रित किया।

Niki Prasad

निकी प्रसाद (साभार-X)

दीप्ति शर्मा के साथ अपनी साझेदारी पर उन्होंने कहा 'हम सिर्फ साझेदारी बनाने पर ध्यान दे रहे थे। एक बार जब हमने लय पकड़ ली तो हमने इस बात पर चर्चा शुरू की कि किन गेंदबाजों को निशाना बनाना है और कहां हम सोच-समझकर जोखिम उठा सकते हैं।

End of Feed