LIVEIND vs NZ 5th T20 Live Score: पांचवें मुकाबले में न्यूजीलैंड ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का लिया फैसला
New Zealand vs India, 5th T20I Live Score Hindi Updates (nz बनाम ind लाइव स्कोर): भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच की सीरीज का आखिरी मुकाबला हैमिल्टन में खेला गया। भारत ने सीरीज में 3-1 से आगे है। यहां पढ़ें पांचवें मैच के लाइव अपडेट।

IND vs NZ 5th T20 Live Score: पांचवें मुकाबले में न्यूजीलैंड ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का लिया फैसला
IND vs NZ 5th T20 Live Score: न्यूजीलैंड और भारत के बीच इस सीरीज के पांचवें और आखिरी T20I की हमारी कवरेज में आपका स्वागत है। कुछ हेक्टिक महीनों के बाद भारत के कुछ T20 रेगुलर खिलाड़ियों को इसके बाद बहुत जरूरी ब्रेक मिलेगा और वे जीत के साथ खत्म करना चाहेंगे। बाकी खिलाड़ी तीन दिन में शुरू होने वाली ODI सीरीज का हिस्सा होंगे। भारत ने पहले चार मुकाबले में टॉस जीता था, लेकिन पांचवें मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी।
न्यूजीलैंड ने एक बदलाव किया है। वहीं, भारतीय टीम ने दो बदलाव किए हैं। वरुण चक्रवर्ती और भुवनेश्वर कुमार को प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई है। देना दिलचस्प होगा कि भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए कितने स्कोर बोर्ड पर लगा पाते हैं।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), फिन एलन, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर
भारत की प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वरुण चक्रवर्ती
यहां पढे़ं लाइव अपडेट्स-
IND vs NZ T20 Live Score: न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन
टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), फिन एलन, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर
IND vs NZ T20 Live Score: भारत की प्लेइंग इलेवन
संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वरुण चक्रवर्ती
IND vs NZ T20 Live Score: न्यूजीलैंड ने जीता टॉस
पांचवें और आखिरी मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला है। भारतीय कप्तान श्रेयस ने कहा कि भी टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना चाह रहे थे। भारत ने दो बदलाव किया है। वरुण चक्रवर्ती और भुवनेश्वर कुमार की प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई है।
IND vs NZ T20 Live Score: बड़े स्कोर का मैदान
सेडन पार्क में सीधी बाउंड्री ईडन पार्क जितनी छोटी नहीं हैं, लेकिन यह मैदान भी बड़े स्कोर वाले मुकाबलों के लिए जाना जाता है। रविवार को यहां 15वां T20I खेला जाएगा और इनमें से आठ मैचों में पहली पारी का स्कोर 180 या उससे ज्यादा रहा है। मैच की शुरुआत में तापमान सामान्य रहेगा, लेकिन खेल खत्म होने तक ठंड बढ़ जाएगी।
IND vs NZ T20 Live Score: थोड़ी देर में होगा टॉस
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवें मैच का टॉस थोड़ी देर में होगा। हैमिल्टन में दोनों टीमें प्रैक्टिस कर रही हैं। साथ ही रंगारंग कार्यक्रम भी हो रहा है।
IND vs NZ T20 Live Score: अभिषेक और फिन एलन के बीच रोचक जंग
अभिषेक शर्मा और फिन एलन के बीच एक रोचक जंग पांचवें टी20 मुकाबले में देखने को मिल सकती है। दोनों के पास एक साल में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने का मौका है। अभिषेक शर्मा 53 पारियों में 129 छक्कों के साथ पहले स्थान पर हैं। वहीं, फिन एलन 56 पारियों में 111 छक्के के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
IND vs NZ T20 Live Score: भुवनेश्वर कुमार की हो सकती है वापसी
T20I सीरीज के तीन दिन बाद, चार नवंबर से वनडे सीरीज शुरू हो रही है। ऐसे में भारत सभी पांच वनडे के लिए टीम में शामिल अर्शदीप सिंह को आराम देने पर विचार कर सकता है। उनकी जगह बाएं हाथ के तेज गेंदबाज की जगह भुवनेश्वर कुमार T20I प्लेइंग XI में वापसी कर सकते हैं। यह भी देखना होगा कि चोट से उबरकर ईशान किशन की वापसी के बाद भारत के शीर्ष क्रम में वैभव सूर्यवंशी के लिए जगह बनती है या नहीं।
IND vs NZ T20 Live Score: वैभव सूर्यवंशी की हो सकती है वापसी
अपने स्थापित खिलाड़ियों का हमेशा समर्थन करने वाला भारतीय टीम प्रबंधन आकलैंड में पिछले मैच में मिली हार के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को पांचवें और आखिरी टी20 मैच में अंतिम एकादश में बदलाव कर सकता है। भारत ने सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना ली है लेकिन विश्व चैम्पियन टीम पांच मैचों की श्रृंखला से आखिरी मैच हारकर विदा नहीं लेना चाहेगी। ऐसे में वैभव सूर्यवंशी की वापसी संभव है और उस दशा में संजू सैमसन को बाहर बैठना पड़ सकता है।
IND vs NZ T20 Live Score: आखिरी टी20 के लाइव ब्लॉग में स्वागत है
हैमिल्टन में आज भारत और न्यूजीलैंड पांच मैच की सीरीज के आखिरी मुकाबले में आमने-सामने होंगी। इसके लाइव ब्लॉग में सभी पाठकों का स्वागत है। आज के मैच में भारतीय टीम अपनी बेंच स्ट्रेंथ आजमाना चाहेगी। वहीं, न्यूजीलैंड एक और जीत दर्ज करने को देखेगी।