'उम्र बढ़ रही है, लेकिन वो अब भी अच्छा खेल रहे हैं', वनडे सीरीज से पहले रोहित-विराट पर न्यूजीलैंड के कप्तान का बयान

IND vs NZ 1st ODI: टी20 सीरीज के बाद अब वनडे सीरीज की बारी है। भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से पहले मीडिया से मुखातिब होते हुए कीवी कप्तान मिचेल सैंटनर ने रोहित शर्मा और विराट कोहली पर भी प्रतिक्रिया दी। उनके मुताबिक इन दोनों दिग्गजों की बेशक उम्र बढ़ रही है, लेकिन अब भी दोनों शानदार अंदाज में खेल रहे हैं।

IND vs NZ 1st ODI: न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर का मानना है कि बुधवार से यहां शुरू होने वाली पांच मैचों की वनडे श्रृंखला में उनकी टीम को भारत के दिग्गज बल्लेबाजों रोहित शर्मा और विराट कोहली से सतर्क रहना होगा और उनके गेंदबाजों को अनुशासित गेंदबाजी करनी होगी। रोहित और कोहली अब केवल वनडे प्रारूप में खेलते हैं और सैंटनर ने कहा कि यह दोनों खिलाड़ी अब भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

IND vs NZ ODI Series, Mitchell Santner On Rohit Sharma And Virat Kohli

मिचेल सैंटनर ने रोहित शर्मा और विराट कोहली पर बयान दिया

सैंटनर ने भारत के खिलाफ पहले वनडे की पूर्व संध्या पर पत्रकारों से कहा, "उनकी उम्र बढ़ रही है, लेकिन वे अब भी बहुत अच्छा खेल रहे हैं। हमने वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछली श्रृंखला में देखा था कि उन्होंने कितना अच्छा प्रदर्शन किया। मैं लंबे समय से उनका खेल देख रहा हूं। मैंने रोहित को आईपीएल में करीब से खेलते देखा है।"

End of Feed