क्रिकेट

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के इस 'बॉलर' ने बना दिया शर्मनाक रिकॉर्ड, भारत ने बुरी तरह धुन डाला

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Jan 24, 2023, 08:43 PM IST

Jacob Duffy worst economy rate: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में तीन बल्लेबाजों ने शतक जड़े। भारत के लिए शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने शतक जमाए। वहीं न्यूजीलैंड के लिए डेवोन कॉनवे ने शतक जड़ा। लेकिन एक गेंदबाज भी था जिसने शर्मनाक रिकॉर्ड बनाते हुए अनोखा शतक बना दिया।

Image

जेकब डफी (AP)

India vs New Zealand 3rd ODI: इंदौर के होलकर स्टेडियम में मेजबान टीम इंडिया और मेहमान न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच खेले गए तीसरे वनडे मैच में कई दिलचस्प चीजें हुईं। इस मुकाबले में बल्लेबाजी में तीन शतक देखने को मिले। दो शतक भारतीय ओपनर्स द्वारा लगाए गए जिसमें शुभमन गिल (112) और रोहित शर्मा (101) का नाम शामिल रहा। वहीं दूसरी तरफ लक्ष्य का पीछा करते हुए कीवी ओपनर डेवोन कॉनवे (138 रन) ने भी अपने करियर का तीसरा शतक जड़ दिया। लेकिन इस बीच एक अनोखा शतक भी बना, जो जेकब डफी ने गेंद से बना दिया।

हम यहां बात कर रहे हैं न्यूजीलैंड के गेंदबाज जेकब डफी की जिन्होंने भारतीय पारी के दौरान जमकर रन लुटाए। उन्होंने तीन विकेट तो लिए लेकिन अपने 10 ओवरों में जेकब ने 100 रन लुटा डाले। वो सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए और भारत द्वारा बनाए गए 385 रनों में सौ रन जेकब डफी की गेंदबाजी पर ही आए। इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 10 का रहा।

इसके साथ ही जेकब डफी वनडे क्रिकेट के एक मैच में 100 या उससे ज्यादा रन लुटाने वाले 15वें खिलाड़ी बन गए। वहीं न्यूजीलैंड वनडे क्रिकेट इतिहास में वो ये शर्मनाक रिकॉर्ड बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी बने। न्यूजीलैंड के लिए एक वनडे मैच में सर्वाधिक रन लुटाने वाले टॉप-3 गेंदबाज इस प्रकार हैं..

1. एम स्नेडन - इंग्लैंड के खिलाफ (1983, ओवल में) - 105 रन

2. टिम साउथी - भारत के खिलाफ (2009, क्राइस्टचर्च में) - 105 रन

3. जेकब डफी - भारत के खिलाफ (2023, इंदौर में) - 100 रन

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article