PAK vs NZ: चैंपियंस ट्रॉफी से पहले पाकिस्तान का हुआ हाल बेहाल, न्यूजीलैंड ने 78 रन से रौंदा, फिलिप्स ने जड़ा आतिशी शतक

न्यूजीलैंड ने चैंपियंस ट्रॉफी से पहले आयोजित हो रही त्रिकोणीय सीरीज के पहले मुकाबले में मेजबान पाकिस्तान को 78 रन के अंतर से रौंद दिया। जानिए कैसा रहा मैच के पल पल का हाल?

लाहौर: चैंपियंस ट्रॉफी से ठीक पहले मेजबान पाकिस्तान को त्रिकोणीय सीरीज के पहले ही मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा है। लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और ग्लेन फिलिप्स की 74 गेंद में 106 रन की आतिशी शतकीय पारी की बदौलत 50 ओवर में 6 विकेट पर 330 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। ऐसे में जीत के लिए 331 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम 47.5 ओवर में 252 रन बनाकर ढेर हो गई। न्यूजीलैंड ने 78 रन के अंतर से मैच अपने नाम कर लिया। पाकिस्तान के लिए फख़र जमां ने सबसे ज्यादा 84 रन की पारी खेली।

Glenn Phillips

ग्लेन फिलिप्स

खराब रही न्यूजीलैंड के शुरुआत

पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही। सलामी बल्लेबाज विल यंग को शाहीन शाह अफरीदी ने 4 के स्कोर पर पहले ही ओवर में चलता कर दिया। वो 4 रन बना सके। इसके बाद रचिन रवींद्र और केन विलियमसन ने पारी को आगे बढ़ाया लेकिन 39 के स्कोर रन पर अबरार अहमद ने चलता कर दिया। रवींद्र 25 रन बना सके।

End of Feed