PAK vs NZ 3rd T20I Highlights: न्यूजीलैंड ने तीसरे टी20 में पाकिस्तान पर 4 रन से रोमांचक जीत दर्ज की

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 18, 2023, 02:13 PM IST

Pakistan vs New Zealand 3rd T20 Highlights: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच लाहौर में खेले गए टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के तीसरे टी20 मुकाबले में मेहमान कीवी टीम ने पाकिस्तान को 4 रन से रोमांचक अंदाज में हराया। इस मैच में न्यूजीलैंड के टॉम लाथम स्टार बने। अब पांच मैचों की सीरीज में पाकिस्तान 2-1 से आगे है।

KEY HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड तीसरा टी20
  • तीसरे टी20 में न्यूजीलैंड की रोमांचक जीत
  • पाकिस्तान को 4 रन से दी शिकस्त

PAK vs NZ 3rd T20 Highlights: इफ्तिखार अहमद की आखिरी क्षणों में खेली गई तूफानी पारी के बावजूद न्यूजीलैंड ने तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में पाकिस्तान पर चार रन की रोमांचक जीत दर्ज करके पांच मैचों की श्रृंखला को जीवंत बनाए रखा।

Pakistan vs New Zealand 3rd T20I Highlights

पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड तीसरा टी20 मैच (Blackcaps)

इफ्तिखार ने 24 गेंदों पर छह छक्कों और तीन चौकों की मदद से 60 रन की तूफानी पारी खेली जिससे पाकिस्तान श्रृंखला में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल करने की स्थिति में पहुंच गया था। न्यूजीलैंड के मध्यम गति के गेंदबाज जेम्स नीशम ने हालांकि अंतिम ओवर में अच्छी गेंदबाजी करके पाकिस्तान को आखिर में 20 ओवर में 159 रन पर आउट कर दिया।

End of Feed